Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : रेलवे ट्रैक के ऊपर ओवरब्रिज निर्माण के लिए गार्डर लगाने का काम शुरू

Chandil (Dilip Kumar)टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चांडिल गोलचक्कर के पास रेलवे ट्रैक के ऊपर ओवरब्रिज निर्माण के लिए शुक्रवार को गार्डर लगाने का काम शुरू हुआ. इसके लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल के चांडिल स्टेशन और चक्रधरपुर रेल मंडल के मानीकुई स्टेशन के बीच ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया गया. ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक के लिए शुक्रवार को सुबह 10.45 से 03.45 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था. वहीं ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक 45 मिनट विलंब से करीब 11.30 बजे शुरू होकर 04.45 बजे खत्म हुआ. इस दौरान गार्डर लगाने का पहले चरण का काम किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Chandil-Gardar-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-world-nurses-day-celebrated-at-vananchal-nursing-training-school/">आदित्यपुर

: वनांचल नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल में मना विश्व नर्स दिवस

तीन-चार पावर ब्लॉक लिया जाएगा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Chandil-Gardar.jpg"

alt="" width="600" height="400" />जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर रेल मंडल के अधीन रेलवे ट्रैक के ऊपर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का गार्डर लगाने के लिए और तीन से चार बार पावर ब्लॉक लिया जाएगा. बड़ा काम होने के कारण इसे सावधानी पूर्वक किया जा रहा है. यह काम टाटा-रांची के बीच बने नए फोरलेन सड़क पर किया जा रहा है, जिसका उदघाटन प्रधानमंत्री पहले ही ऑनलाइन कर चुके हैं. सड़क पर रेल लाइन के ऊपर 2500 टन भारी गार्डर लगाया जा रहा है. शुक्रवार को गार्डर लगाने के दौरान एनएचएआई के वरीय अधिकारियों के अलावा चक्रधरपुर रेल मंडल के इलेक्ट्रीक व इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी मौजूद थे. ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक के लिए शुक्रवार को टाटा-हटिया-टाटा एक्सप्रेस, टाटा-आसनसोल एक्सप्रेस, टाटा-बरकाकाना एक्सप्रेस, झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम एक्सप्रेस रद्द किया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही