Search

 
 
 

चांडिल : बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की हुई समीक्षा

 
Chandil (Dilip Kumar) : कुकडू प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शक्तिपद महतो की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय सभागार में बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में कुकडू प्रखंड के बीडीओ सह सीओ राकेश कुमार गोप सहित कई विभागों के संबंधित अधिकारी व कर्मी शामिल हुए. मौके पर मनरेगा, जेएसएलपीएस, कृषि, शिक्षा, बाल विकास, पीएम आवास योजना सहित अन्य विभागों में संचालित योजनाओं व कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की गई. इस दौरान बीस सूत्री अध्यक्ष शक्तिपद महतो व बीडीओ ने अधिकारियों व कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-road-from-misrikanta-to-barshol-turned-into-potholes/">चाकुलिया

: मिश्रीकांटा से बड़शोल जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील

जनता को मिले योजनाओं का लाभ

मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष शक्तिपद महतो ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित लाभकारी योजनाओं का लाभ जनता का सरल और सुलभ रूप से मिले अधिकारी व कर्मी इसका ध्यान रखे. अपने कार्यो के लिए लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए. बैठक में बीस सूत्री उपाध्यक्ष नव किशोर हांसदा, सीडीपीओ कापू हांसदा, सुपरवाइजर संगीता कुमारी, सहायक अभियंता सुदर्शन राणा, कनीय अभियंता भोलानाथ महतो, तुलसी कालिंदी, बीपीएम देवब्रत कुमार सिंहा, झामुमों प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, कृतिवास महतो, तिरुलडीह थाना के एएसआई रंजीत प्रसाद, नीमडीह थाना के एएसआई गौतम कुमार सहित कई पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :अयोध्या">https://lagatar.in/ayodhyas-ram-temple-the-date-for-the-consecration-of-ramlalas-date-has-been-fixed-invitation-sent-to-pm-modi/">अयोध्या

का राम मंदिर : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि तय! पीएम मोदी को भेजा गया निमंत्रण
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही