Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : सतनाला डैम में नहाने गए डांगरडीह के युवक डूबने से मौत

Chandil : चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के सतनाला डैम में रविवार की सुबह नहाने के दौरान 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई. युवक कपाली ओपी क्षेत्र के डांगरडीह का रहने वाला दानिश सिद्दीकी है. जानकारी के अनुसार दानिश सिद्दिकी घर से नमाज अदा करने के बाद अपने छह दोस्तों के साथ निकला था. उसी दौरान डैम में दोस्त के साथ नहाने व मस्ती करने के दौरान गहरे पानी में चला गया. इसके कारण वह डूब गया. सूचना मिलने पर कपाली पुलिस पहुंची और खोजबीन शुरू की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-university-security-personnel-will-get-additional-allowance-security-personnel-engaged-in-struggle/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के सुरक्षाकर्मियों को मिलेगा अतिरिक्त भत्ता, संघर्ष में जुटे सुरक्षाकर्मी
बाद में पुलिस ने स्थानीय गोताखोर को बुलाया. काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दानिश का शव डैम से निकाला. ओपी प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. ओपी प्रभारी ने बताया कि दानिश के परिजन ने पोस्टमार्टम कराने के लिए सहमति नहीं जताई है. इसके कारण दानिश का शव उनके परिजन को सौंप दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही