Search

चांडिल : जिला परिषद को खबर ही नहीं और उनके फंड से हो गया योजना पर काम, उपायुक्त से करेंगी कार्रवाई की मांग

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के पांच विद्यालयों में बेसीन निर्माण और समरसीवल मोटर लगाने के काम में भारी अनियमितता बरते जाने का आरोप है. बताया गया कि जिला परिषद राशि से होने वाले योजना के निर्माण के लिए ना तो शिलान्यास कराया गया और ना कनीय अभियंता ने निर्माण के लिए स्थल ही दिखाया. इसके बावजूद ठेकेदार ने मनमानी करते हुए कार्य को लगभग पूरा कर लिया. निर्माण कार्य में भी निम्न स्तर का काम कराए जाने और प्राक्क्लन के अनुसार का काम नहीं करने का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में कुकड़ू के जिला परिषद सदस्य सरायकेला-खरसावां जिला परिषद की उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कहा कि ठेकेदार का काम जनप्रतिनिधि को नीचा दिखाने वाला है. वे इसकी शिकायत उपायुक्त से करेंगी. इसे भी पढ़ें :कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-siddaramaiahs-name-stamped-cm-elected-will-take-oath-on-thursday/">कर्नाटक

: सिद्धरमैया के नाम पर लगी मुहर, CM चुन लिये गये, गुरुवार को लेंगे शपथ

पांच स्कूलों में हो रहा काम

[caption id="attachment_639721" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/chandil-zila-parishad-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> कनीय अभियंता से निर्माण कार्य की जानकारी लेती उपाध्यक्ष.[/caption] कुकड़ू प्रखंड के राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय सिरुम, राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय तिरुलडीह, एसएनएम उच्च विद्यालय कुकड़ू, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौड़ा और उत्क्रमित उच्च विद्यालय ईचाडीह में बेसीन निर्माण और समरसीवल मोटर लगाने का काम साढ़े सात लाख की लागत से किया जा रहा है. जिला परिषद फंड से किए जाने वाले कार्य को फरवरी को शुरू कर अप्रैल में समाप्त करना था. इस कार्य को श्याम कंशट्रक्शन के द्वारा कराया जा रहा है. कार्यादेश में निर्माण स्थल पर साईन बोर्ड लगाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है, जिसमें योतना कानाम, कार्यकारी एजेंसी का नाम, एकरारनामा की राशि, कार्य शुरू करने की तिथि और कार्य समाप्त करने की तिथि का उल्लेख किया जाना था. लेकिन पांचों निर्माण स्थलों में साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है. यहां तक कि कार्य प्रारंभ करने के पूर्व शिलान्यास भी नहीं कराया गया है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-mining-department-and-forest-department-inactive-police-is-doing-the-work-of-both-of-them/">किरीबुरू

: खनन विभाग व वन विभाग निष्क्रिय, पुलिस ही कर रही इन दोनों का कार्य

उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में जिला परिषद फंड से किए जा रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संबंधित कनीय अभियंता को भी साथ में रखा. कनीय अभियंता संजय मुंडा ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी ठेकेदार द्वारा नहीं दिया गया है. वहीं एसएनएम उच्च विद्यालय के शिक्षक ने बताया कि उन्होंने विद्यालय के आगे की ओर बेसीन लगाने के लिए ठेकेदार से कहा, लेकिन ठेकेदार ने उपने हिसाब से स्कूल भवन के पीछे बेसीन लगाया. शिक्षक ने बताया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी निम्न स्तर का है. निर्माण कार्य चल रहा है और टाइल्स उखड़ गए है. निरीक्षण के दौरान एक भी स्थान पर शॉक पीट नहीं पाया गया. इसे भी पढ़ें :छिपकली">https://lagatar.in/urvashi-rautela-arrived-at-the-cannes-festival-wearing-a-lizard-necklace-pictures-went-viral/">छिपकली

वाला नेकलेस पहनकर कान्स फेस्टिवल में पहुंची उर्वशी रौतेला, तस्वीरें हुई वायरल

उपायुक्त से करेंगी कार्रवाई की मांग

[caption id="attachment_639722" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/chandil-zila-parishad-4-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> जमीन के ऊपर खुले में तार को देखती उपाध्यक्ष.[/caption] सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कहा कि इस संबंध में वे जिले के उपायुक्त से मिलकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे. उन्होंने बताया कि ठेकेदार ने अपने मनमुताबिक कार्य कर सरकारी आदेश का घोर उल्लंघन किया है. एक भी स्थान में प्राक्कलन के हिसाब से काम नहीं किया गया है. चापाकल से टंकी तक पाईप और बिजली तार को खुला ही छोड़ दिया गया है. इसे जमीन के अंदर ढलाई करना था. ऐसे में कभी भी दुर्घटना घट सकती है. निर्माण कार्य पूरा करने की तिथि समाप्त होने के बाद बगैर शिलान्यास के काम शुरू किया गया है. उपाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीणों ने कई बार उन्हें इस संबंध में शिकायत दर्ज कराया था. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :सौरव">https://lagatar.in/sourav-ganguly-will-now-get-z-category-security-8-10-policemen-will-be-deployed/">सौरव

गांगुली को अब ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी, 8-10 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp