Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : चौका थाना के चावलीबासा में बंद घर में हुई चोरी

Chandil (Dilip Kumar)चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चौका थाना क्षेत्र में एक बार फिर चाेरी की घटनाएं बढ़ गई हैं. बुधवार की रात चौका थाना क्षेत्र के चावलीबासा के एक बंद घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार गृह स्वामी सचिदानंद घटवारी के बंद घर से चोरों ने कीमती सामान चोरी कर ली. गृह स्वामी सचिदानंद घटवारी किसी काम से बेंगलुरु गए हैं. सचिदानंद घटवारी के भाई बबलू घटवारी ने बताया कि घर से क्या-क्या चोरी हुई, इसकी वास्तविक जानकारी उनके बड़े भाई के लौटने के बाद ही मिलेगी. इसे भी पढ़ें : दीपिका">https://lagatar.in/deepika-pandey-sat-in-the-well-bjp-mla-raised-noise-in-every-street/">दीपिका

पांडे सिंह वेल में आकर बैठी, BJP विधायक ने गली-गली में शोर है, राहुल गांधी चोर है के नारे लगाये, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

ग्रिल का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे चोर

चावलीबासा निवासी बबलू घटवारी ने बताया कि चोरों ने उसके घर का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया था. उसके घर का दरवाजा बाहर से बंद कर उसके बड़े भाई के घर पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. दूसरे दरवाजे से बाहर निकलने के बाद ही घटना की जानकारी मिली. गुरुवार की सुबह जब वे घर से निकले तो देखा कि उनके बड़े भाई के घर के ग्रिल का ताला टूटा हुआ है. घर के अंदर जाने के बाद देखा कि अलमीरा और बक्से का भी ताला टूटा हुआ है. इसके बाद उन्हों इसकी जानकारी अपने बड़े भाई और चौका थाना की पुलिस को भी घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद चौका थाना की पुलिस चावलीबासा पहुंचकर मामले की जांच शुरू की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही