Search

 
 
 

Chandil : परीक्षा हॉल में नहीं हैं पंखे, परीक्षार्थी परेशान

 
Chandil (Dilip Kumar) : सिंहभूम कॉलेज चांडिल के परीक्षा हॉल में पंखा नहीं होने और लड़कों के बाथरूम की साफ-सफाई कराने के लिए छात्र संगठनों ने प्राचार्य को पत्र सौंपा है. पत्र सौंपने वालों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सरायकेला-खरसावां जिला संयोजक समीर महतो, एआईडीएसओ के कॉलेज उपाध्यक्ष दयामय महतो और सुमित कुमार महतो शामिल थे. छात्र नेताओं ने पत्र में बताया कि सिंहभूम कॉलेज चांडिल के परीक्षा हॉल में पर्याप्त मात्रा में पंखा नहीं होने के कारण परीक्षार्थियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है. अत्यधिक गर्मी के चलते परीक्षार्थी अच्छे से परीक्षा नहीं दे पा रहे हैं और लड़कों का शौचालय में साफ-सफाई नहीं होने के चलते लड़के खुली जगह में पेशाब करते हैं, जिससे कॉलेज कैंपस में गंदगी फैलती है. पत्र में पंखे की आवश्यकता और लड़कों के शौचालय को जल्द से जल्द साफ कराने की मांग की गई है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-panchayat-secretary-association-staged-a-strike-at-dc-office/">Jamshedpur

: झारखंड पंचायत सचिव संघ ने डीसी कार्यालय पर दिया धरना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही