Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : मेहनत का कोई विकल्प नहीं, हीन भावना से बाहर निकले ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी - एसडीएम

Chandil (Dilip Kumar) : मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है इसलिए विद्यार्थियों को मुकाम पाने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करने की जरूरत है. उक्त बातें चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा ने कही. चांडिल स्थित नौरंगराय सूर्या देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंगलवार को आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे. एसडीएम रंजीत लोहरा ने कहा कि अमूमन देखा जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी हीन भावना से ग्रसित रहते हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड के अनेकों ऐसे गरीब परिवार के होनहार विद्यार्थी हुए हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत के बदौलत ऊंचा ओहदा हासिल कर पुलिस-प्रशासन और अन्य विभागों में काबिज हैं. उन्होंने कम अंक लाने वाले और असफल विद्यार्थियों को निराश न होकर आगे बेहतर करने के लिए प्रयास करने का सुझाव दिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-hod-31-of-geology-department-in-ku-will-retire-dr-sarita-prasad-got-charge/">चाईबासा

: केयू में भूगर्भ शास्त्र विभाग के एचओडी 31 को होंगे रिटायर्ड, डॉ सरिता प्रसाद को मिला प्रभार

2002 से अभी तक शत-प्रतिशत रहा है विद्यालय का परीक्षा परिणाम

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव डॉ. शिशिर चटर्जी ने कहा कि 1992 से संचालित इस विद्यालय में वर्ष 2002 से प्रतिवर्ष मैट्रीक की परीक्षा का परीणाम शत-प्रतिशत रहा है. उन्होंने कहा कि विद्यालय में वे सभी संसाधन मौजूद हैं जो विद्यार्थियों के लिए जरूरी हैं. क्षेत्र के गरीब विद्यार्थियों के लिए विद्यालय में विशेष सुविधा उपलब्ध है. समारोह में जमशेदपुर के सीनियर फिजीसियन सह समाजसेवी डॉ. इंद्रजीत गोराई ने कहा कि शिक्षा से बढ़कर दूसरा कोई साथी नहीं होता है. शिक्षा एक ऐसी चीज है जो हर वक्त हर जगह काम आ सकती है. उन्होंने विद्यार्थियों को सफल होने के लिए मार्गदर्शन दिए. कार्यक्रम को शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुब्रत चटर्जी ने भी संबोधित किया.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित

झारखंड अधिविद् परिषद की ओर से आयोजित मैट्रीक की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप टेन विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, मेडल, ट्रॉफी, स्मार्ट वाच, बैग व नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. समाज सेवी डॉ. इंद्रजीत गोराई की ओर से विद्यालय के टॉपर, जिला में दूसरे व कोल्हान में नौवें स्थान पर रही शीला महतो को प्रशस्ति पत्र व पांच हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया. वहीं विद्यालय के दूसरे व जिले के छठे टॉपर सुकुमार पोद्​दार, दीया कुंडू व नितिश कुमार महतो को प्रशस्ति पत्र व चार-चार हजार और विद्यालय के तीसरे व जिले के आठवें टॉपर अमित कुमार को प्रशस्ति पत्र व तीन हजार रुपये नकद राशि देकर सम्मानित किया गया. पुरस्कारों का वितरण एसडीएम रंजीत लोहरा, डॉ. इंद्रजीत गोराई, डॉ. शिशिर चटर्जी, अनील जालान, गौरी प्रसाद लायक, भगीरथ महतो, सुचांद उरांव, विभूति भूषण महतो और दिलीप कुमार ने किया.

इन्हें मिला सम्मान

विद्यालय के टॉपर शीला महतो के अलावा विद्यालय में दूसरे स्थान पर आने वाले तीन विद्यार्थी दीया कुंडू, सुकुमार पोद्​दार व नितीश कुमार महतो, तीसरे स्थान वर आने वाले अमित कुमार, चौथा स्थान प्राप्त करने वाले अंजली कुमारी, पांचवे स्थान पर आने वाले कुलदीप कुमार, छठा स्थान प्राप्त करने वाले अंकिता मछुआ, सातवां स्थान प्राप्त करने वाले कृषराज गुप्ता, आठवें स्थान पर आने वाली गंगा कुमारी, नौवें स्थान पर आने वाले दो विद्यार्थी अजय महतो व प्रवीण महतो और विद्यालय में दशवें स्थान पर आने वाले प्रीति महतो को सम्मानित किया गया.

सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे अतिथि

सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस दौरान बांग्ला गीतों पर छात्राओं ने बेतरीन नृत्य पेश कर अतिथियों को अपनी नृत्य कला से रू ब रू कराया. इसके पूर्व छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत गाए. कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम रंजीत लोहरा, डा. इंद्रजीत गोराई, डा शिशिर चटर्जी समेत अन्य अतिथियों नेदीप जलाकर व भारत माता पूजन कर किया. मौके पर विद्यालय के प्राधानाचार्य कुणाल कुमार, पृथु सिन्हा, शंकर कुमार, सौरव बनर्जी, विष्णु सिंह, परिमल, पंचानन, शेखर, देवकुमार, मनोहर, देवाशीष, सविता दत्त, मीरा कुंडू, देवयंती, रजनी, गीता महतो, अनिता सिंह, सुमन समेत कई गणमान्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही