Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : चौका मोड़ पर टैंकर पलटने से मची अफरा-तफरी, कोई हताहत नहीं

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चौका मोड़ पर कांड्रा और टाटा-रांची एनएच 33 के संगम स्थल पर बने गड्ढे में अंतत: दुर्घटना घट ही गई. बीच सड़क पर बने गड्ढे के कारण कांड्रा की ओर से रांची की ओर मुड़ने के दौरान सोमवार की दोपहर एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. गनीमत रहा कि इस दुर्घटना में किसी को कोई क्षति नहीं पहुंची. टैंकर कांड्रा स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्स कंपनी में खाली कराकर जा रहा था. टैंकर पलटने के बाद चौका मोड़ परअफरा-तफरी का माहौल हो गया. टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ रहने, इसके ब्लास्ट करने आदि अनहोनी की आशंका से लोग दहशत में आ गए थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-third-line-work-started-near-jugsalai-rang-gate/">जमशेदपुर

: जुगसलाई रंग गेट के पास थर्ड लाइन का काम शुरू

गंभीर नहीं है एनएचएआई

चौका मोड़ पर बने गड्ढे को दुरुस्त करने को लेकर एनएचएआई गंभीर नहीं है. एनएचएआई गड्ढे वाली सड़क को कांड्रा रोड का हिस्सा मान रही और कांड्रा रोड़ को मेंटेन रखने वाले इसे एनएच 33 का सर्विस रोड़ बताकर उसे एनएचएआई का बता रहे हैं. लगातार डाॅट इन में समाचार जारी होने के बाद प्रशासन हरकत में आई और कुछ दिनोंं पहले एनएचएआई ने सड़क पर बने गड्ढे को दुरुस्त करवाया था. गुणवत्तापूर्ण काम नहीं होने के कारण भरे गए स्थान पर फिर से गड्ढे हो गए. बीच सड़क पर गड्ढा होने से आए दिन छोटी-छोटी दुर्घटनाएं घटती रहती है. वहीं सोमवार को टैंकर के पलटने से बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गया. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-crowds-of-devotees-gathered-in-baikunthdham-on-the-last-monday-of-sawan/">कोडरमा

: सावन की अंतिम सोमवारी को बैकुंठधाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सड़क पर आवागमन हुआ बाधित

बीच सड़क पर टैंकर के पलटने के बाद सर्विस रोड़ पर आवागमन बाधित हो गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने का प्रयास करने लगी. दो जेसीबी मंगाकर टैंकर के इंजन को अगल कर सड़क के किनारे लगवाया. वहीं जेसीबी से टैंकर नहीं हटने के कारण पुलिस क्रेन के लिए विभिन्न स्थानों में संपर्क साध रही थी. फिलहाल रूट बदल कर वाहनों को पार कराया जा रहा है. बताया जा रहा है कि दुर्घटना में टैंकर का चालक सुरक्षित है और दुर्घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही