Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल जंक्शन रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. इसको लेकर सांसद के मार्फत रेल मंत्री और विभाग के साथ वार्ता चल रही है. उक्त बातें डीआरयूसीसी मेंबर दिवाकर सिंह ने कहीं. उन्होंने कहा कि स्टेशन में यात्रियों के लिए पेयजल और शौचालय की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं अनाउंसमेंट और टिकट काउंटर की भी सुविधा बेहतर होगी. स्टेशन में यात्री सुविधाओं को बेहतर करने के लिए डीआरएम के साथ भी वार्ता की गई है. वहीं दूसरी ओर रेल मंत्री से भी सांसद के मार्फत इसकी मांग की गई है. उन्होंने कहा कि गुरुवार को चांडिल स्टेशन पहुंचने पर स्थानीय सांसद संजय सेठ को समस्याओं से रू-ब-रू कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-the-weather-became-pleasant-due-to-heavy-rain-and-hail/">घाटशिला

: तेज बारिश व ओलावृष्टि से मौसम हुआ सुहाना

साफ-सफाई पर दिया जाएगा ध्यान

चांडिल रेलवे स्टेशन पर अब साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. कोरोना काल के बाद से स्टेशन में एक भी सफाई कर्मी नहीं है. इसके कारण स्टेशन परिसर में गंदगी का अंबार लगा रहता है. स्टेशन में कोयला व लौह आयस्क का रैक उतरने के कारण भी डस्ट उड़ता है. स्टेशन परिसर में उड़ने वाले डस्ट के कारण यात्रियों के साथ आसपास के लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसको लेकर भी डीआरएम और रेल मंत्री को अवगत कराया गया है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर स्टेशन परिसर में चारों ओर सीसीटीवी लगाने की मांग की गई है. अब रेलवे का यार्ड भी सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही