Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : दरवाजा तोड़कर चोरों ने की नकद राशि व कागजातों की चोरी

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चौका थाना क्षेत्र के रोयाडीह गांव में बीती रात चोरों ने घर के दरवाजा का ताला तोड़कर नकद राशि समेत कागजातों की चोरी कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार रोयाडीह के ग्राम प्रधान भूषण चंद्र उरांव के घर पर शुक्रवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया. चोरों ने घर के दरवाजे पर लगे ताला को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखे बक्सा में रखे 35 हजार नकद समेत जमीन का कागजात व शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि अपने साथ ले गए. इस संबंध में रोयाडीह गांव के ग्राम प्रधान भूषण चंद्र उरांव ने चौका थाना में लिखित आवेदन देकर चोरी होने की सूचना देने के साथ मामले पर कार्रवाई करने की गुहार लगाया है. इसे भी पढ़ें : उग्रवादियों">https://lagatar.in/dig-anoop-birthare-reached-the-stone-mine-to-investigate-the-case-of-burning-of-vehicles-by-militants/">उग्रवादियों

द्वारा वाहनों में आगजनी मामले की जांच करने पत्थर खदान पहुंचे DIG अनूप बिरथरे 

शुक्रवार को ही लिया था लोन

इस संबंध में रोयाडीह के ग्राम प्रधान भूषण चंद्र उरांव द्वारा थाना को दिए गए आवेदन में कहा है कि शुक्रवार को ही भारत फाइनेंशियल इनक्लुजन प्राइवेट लिमिटेड खूंटी शाखा से उनकी पत्नी सुमित्रा देवी के नाम से लोन लिया था. रात को जब वे दुकान से अपने घर गए तो लोन के रूपयों को कमरे में रखे बक्सा में रख दिया और पति-पत्नी दोनों सोने के लिए वापस दुकान चले गए. शनिवार की सुबह जब पत्नी घर गई तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ है. इसे भी पढ़ें : JPSC">https://lagatar.in/last-date-for-application-of-jpsc-civil-services-exam-extended-pt-date-also-finalized/">JPSC

सिविल सेवा परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, पीटी का डेट भी फाइनल
कमरे में अंदर जाकर देखा तो बक्सा का ताला भी टूटा मिला. इसके बाद उन्हें इसकी जानकारी मिली. बक्सा के अंदर रखे 35 हजार रुपया, जमीन का कागजात व शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि चोरों ने चोरी कर ली है. इस संबंध में चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो ने कहा रोयाडीह के ग्राम प्रधान ने उनके घर में चोरी होने का लिखित आवेदन दिया है. मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : JPSC">https://lagatar.in/last-date-for-application-of-jpsc-civil-services-exam-extended-pt-date-also-finalized/">JPSC

सिविल सेवा परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, पीटी का डेट भी फाइनल

चांडिल : ब्रह्माकुमारीज में मना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

  • सकारात्मक परिवर्तन से सशक्तीकरण की अनुभूति होती है : शिवकन्या
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Chandil-Brahmkumarij.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डैम रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शाखा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर महिला सशक्तिकरण के लिए परमात्मा शिव द्वारा सकारात्मक परिवर्तन विषय पर परिचर्चा भी किया गया. मौके पर बहन बीके शिवकन्या ने सकारात्मक परिवर्तन पर अपनी बातों को रखा. उन्होंने कहा कि शुभ भाव, स्नेह, सहयोग, क्षमा जैसे सकारात्मक गुणों से परिवर्तन करना ही असल में सशक्त बनना है. परमात्म शिव द्वारा प्रदत्त ज्ञान और योग नारी की अंतर्निहित शक्तियों को जागृत करता है और आत्मा के सकारात्मक गुण जैसे शांति, प्रेम, पवित्रता, शक्ति आदि का विकास करता है. इस सकारात्मक परिवर्तन से सशक्तिकरण की अनुभूति होती है. जिससे वह स्वयं में भी परिवर्तन ला सकती है. इसे भी पढ़ें : ऋषि">https://lagatar.in/rishi-sunak-made-an-emotional-appeal-to-protect-british-democracy-saying-extremist-forces-are-trying-to-break-the-country/">ऋषि

सुनक ने की ब्रिटिश लोकतंत्र की रक्षा के लिए भावुक अपील, कहा, चरमपंथी ताकतें देश को तोड़ने में लगी हुई हैं

महिलाओं को स्वयं के प्रति रहना होगा आशावादी

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने विषय से संबंधित अपने विचार दिए और महिला दिवस के महत्व को बताया. वक्ताओं ने कहा कि विज्ञान एवं तकनीकी के इस दौर में महिलाओं ने लगभग हर क्षेत्र में प्रगति की हैं, अपनी योग्यता साबित की है, लेकिन फिर भी समाज में महिलाओं के प्रति मानसिकता में पूर्णरूपेण परिवर्तन नहीं आ पाया है. स्वयं महिलाओं को भी स्वयं के प्रति सकारात्मक आशावादी रहते हुए, हिम्मत, दृढ़ता से समय के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है. कार्यक्रम कोबीके ममता, बीके पारू, जिला परिषद के पूर्व सदस्य अनिता पारित, पंचायत समिति सदस्य नंदिता चक्रवर्ती, मोनिका दां, नमिता पाल, प्रिया कुंडू, मंजुसा महतो, रेणु बगड़िया, वंदना मुनका, रिम्पा पाल आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही