Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : धोखाधड़ी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : नीमडीह थाना की पुलिस ने धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है. इस संबंध में चांडिल के धातकीडीह निवासी गुरुचरण किस्कू ने नीमडीह थाना में मामला दर्ज कराया था. अपने प्राथमिकी में उन्होंने जगदीश महतो, नमिता महतो, हरिपद दास अधिकारी, अमित रंजन चक्रवर्ती, बासुदेव महतो और खोकन शील के द्वारा पैसे की धोखाधड़ी/गबन करने, छल बल से आसू किस्कू मेमोरियल एंड रवि किस्कू टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज को हड़पने और कॉलेज प्रांगण के बाहर ऑफिस खोलकर जाली कागजात बनाकर छात्रों से पैसा लेने का भी आरोप लगाया था जिसके आधार पर पुलिस ने कांड के प्राथमिकी अभियुक्त हरिपद दास अधिकारी, जिला बालेश्वर (ओडिशा), बासुदेव महतो, ग्राम गुंडा, थाना नीमडीह, खोकन शील, नामोपाड़ा, पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-one-dead-three-injured-in-collision-between-two-bikes/">मुसाबनी

: दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही