Search

 
 
 

Chandil : आर्म्स एक्ट व अन्य मामले में तीन गिरफ्तार, गए जेल

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में शनिवार की रात पुराने मामलों के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान में कपाली ओपी क्षेत्र से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि पुराने वारंटी व अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में हंसाडुंगरी, कपाली निवासी 21 वर्षीय मो अख्तर, टीओपी चौक के रहने वाले 32 वर्षीय बाबू कच्छप और तामोलिया के रहने वाले 40 वर्षीय जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डेन शामिल हैं. 21 वर्षीय मो अख्तर को आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया है. वहीं बाबू कच्छप को चोरी के एक पुराने मामले और जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डेन को मारपीट के पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस तीनों की तलाश काफी दिनों से कर रही थी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-raghuvar-governments-decision-hinders-the-ownership-rights-of-86-settlements-saryu-rai/">Jamshedpur

: रघुवर सरकार का निर्णय 86 बस्ती के मालिकाना हक में बाधक – सरयू राय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही