Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : देवलटांड में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापन

Chandil (Dilip Kumar) : श्रीश्री सार्वजनिक हरिनाम संकीर्तन समिति देवलटांड की ओर से सार्वजनिक हरिमंदिर में आयोजत तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का शनिवार को समापन हो गया. 10 मार्च को हरिनाम संकीर्तन का जागरण के बाद 11 मार्च को पूर्णाहूति के साथ धूलट और प्रसाद वितरण किया गया. संकीर्तन महायज्ञ के समापन पर बड़ी संख्या में ग्रामीण धूलट देने मंदिर पहुंचे और हरिनाम का श्रवणकर पुण्य के भागी बने. संकीर्तन महायज्ञ का शुभारंभ आठ मार्च को हुआ था. इसके पूर्व सात मार्च की शाम गंधादिवास हुआ था. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-farewell-to-class-x-students-at-bakulchanda-project-high-school/">डुमरिया

: बाकुलचंदा प्रोजेक्ट हाई स्कूल में दसवीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई

संकीर्तन मंडलियों ने किया राधा-गोविंद नाम का जाप

तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन में छह कीर्तन मंडली राधा-गोविंद नाम का जाप किया. सहयोगी संकीर्तन मंडलियों में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के चातमबाड़ी से आनंद पुराण, लांदुपडीह, रांची से धनंजय दास, दुलमी, रांची से पुष्कर दास, पालना रांची से सुरेश ठाकुर, टीकर ईचागढ के राजेंद्र बनर्जी और नारों ईचागढ से हाराधन गोप शामिल थे. इसकी जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सचिव अजीत माझी ने बताया कि अखंड हरिनाम संकीर्तन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सभी ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही