Search

 
 
 

चांडिल : ईचागढ़ के नारों में तीन दिवसीय भागवत कथा शुरू

 
Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ प्रखंड के नारो में सोमवार को तीन दिनों तक चलने वाले भागवत कथा का शुभारंभ हुआ. यहां पश्चिम बंगाल के लखन ठाकुर जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद भागवत कथा पर प्रवचन देंगे. श्रीमद भागवत कथा का आयोजन गांव के हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर किया गया है. इसे भी पढ़ें : हाथियों">https://lagatar.in/common-people-troubled-by-the-terror-of-elephants-forest-department-silent/">हाथियों

के आतंक से आम जन परेशान, वन विभाग मौन
इसके पूर्व सोमवार को कलश यात्रा निकालकर हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया. कलश यात्रा गुप्तेश्वर बाबा नदी से प्रारंभ होकर करीब एक किलोमीटर की दूरी तय कर बजरंगबली मंदिर पहुंचा. इस दौरान श्रद्धालु माथे पर कलश में जल लेकर बजरंगबली, श्रीराम व हर-हर महादेव की जयघोष लगा रहे थे. गाजे-बाजे और नगर कीर्तन के साथ निकली कलश यात्रा में 108 महिलाएं शामिल हुई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही