Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ 21 से, नि:शुल्क कराए जाएंगे संस्कार

Chandil (Dilip Kumar) : अखिल विश्व गायत्री परिवार ट्रस्ट जिला सरायकेला-खरसावां की ओर से तीन दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 21, 22 व 23 अप्रैल को गायत्री नगर गम्हरिया में यज्ञ का आयोजन होगा. इस अवसर पर गर्भ संस्कार, अन्नप्रशन, मुंडन संस्कार, विद्यारंभ संस्कार और विभिन्न प्रकार के संस्कार नि:शुल्क कराए जाएंगे. इसकी जानकारी अखिल विश्व गायत्री परिवार सरायकेला खरसावां जिला के समन्वयक बैजनाथ महतो ने दी. उन्होंने बताया कि महायज्ञ में शांतिकुंज के प्रतिनिधि और ऋषि पुत्र द्वारा सभी संस्कार संपन्न कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-initiative-now-with-the-help-of-chatbot-you-will-be-able-to-find-lost-mobile/">जमशेदपुर

: पुलिस की पहल, अब चैटबॉट की सहायता से पा सकेंगे खोया हुआ मोबाइल

कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन

अनुष्ठान के पहले दिन शुक्रवार को सुबह सात बजे झंडातोलन के बाद 7.30 बजे मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी. इसके बाद संध्या छह से आठ बजे तक शांतिकुंज हरिद्वार के ऋषि पूत्रों द्वारा युग संगीत एवं प्रवचन दिया जाएगा. दूसरे दिन शनिवार को पांच से सात बजे तक सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग-व्यायाम और आठ से 11 बजे तक देवपूजन एवं गायत्री महा यज्ञ होगा. संध्या छह से आठ बजे तक हरिद्वार के ऋषि पूत्रों द्वारा युग संगीत एवं प्रवचन दिया जाएगा. अनुष्ठान के अंतिम दिन रविवार को सुबह पांच से सात बजे तक प्रज्ञा योग-व्यायाम आठ से 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार संपन्न होगी. संध्या छह से आठ बजे तक विराट दीप महायज्ञ एवं संगीत प्रवचन के बाद यज्ञ की पूर्णाहुति दी जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही