Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : आनंदमार्ग सेवा दल कोलकाता का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के ईचागढ़ प्रखंड अंतगर्त सोड़ो स्थित इंटर कॉलेज तिरुलडीह में आनंद मार्ग सेवादल कोलकाता का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ. तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान बच्चियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. प्रशिक्षण शिविर के दौरान सेवादल के सदस्यों ने आसपास के गांवों में जाकर जरूरत के सामग्री का वितरण भी किया. चोगा आदारडीह में आनंद मार्ग सेवादल महिला प्रकोष्ठ द्वारा बच्चों के बीच कॉपी, कलम, पेंसिल आदि का वितरण किया गया. वहीं वृद्धाओं के बीच धूप से बचने के लिए छाता का वितरण किया. गांव में चिकित्सा शिविर लगाकर मरीजों की जांच की गई और उनके बीच दवा का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-will-raise-the-issue-before-the-cmd-regarding-the-closed-water-supply-for-one-month-mp/">धनबाद

: एक माह से बंद जलापूर्ति को लेकर सीएमडी के समक्ष उठाएगें मुद्दा : सांसद

रोग मुक्ति के लिए रोज करें योग

आनंद मार्ग सेवादल कोलकाता के अवधुतीका आनंद चीर मधुरा आचार्य व अवधुतीका आनंद गुणमया आचार्य ने लोगों को रोग से बचने के लिए रोज योग करने का सुझाव दिया. अवधुतीका आनंद चीर मधुरा आचार्य ने कहा कि रोग मुक्ति के लिए दिनचर्या में योग को शामिल करना होगा. उन्होंने कहा कि नित्य पांचजन्य व योग से शरीर के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है, जिससे हमें जीवन में दवा का जरूरत ही नहीं होगी. अवधुतीका आनंद गुणमया आचार्य ने कहा कि मांसाहार मनुष्यों का आहार नहीं है. सभी को मांसाहार त्यागकर शाकाहारी बनना होगा. उन्होंने कहा कि शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए मांस, मछली व मदिरा का परहेज करना होगा. ऐसा करने से सभी पूर्ण रूप से स्वास्थ्य लाभ कर सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही