Search

 
 
 

चांडिल : एनएच 33 पर बिरीगोड़ा के पास सड़क दुर्घटना में तीन घायल, दो की हालत गंभीर

 
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चांडिल थाना क्षेत्र के बिरीगोड़ा के निकट शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए. घायलों में दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. दुर्घटना में घायल तीनों पटमदा के गौरडीह के रहने वाले है. सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना चांडिल थाना की पुलिस को देते हुए एंबुलेंस भेजने की मांग की. सूचना देने के डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए. लोगों का कहना था कि क्या चांडिल में टोल टेक्स लिए जाने वाले सड़क पर एनएचआई की कोई सुविधा लोगों को उपलब्ध नहीं है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-message-of-women-empowerment-given-in-awareness-rally/">चक्रधरपुर

: जागरुकता रैली में महिला सशक्तिकरण का दिया गया संदेश

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी ठोकर

चांडिल थाना अंतर्गत बिरीगोड़ा स्थित रिलायंस पंप के समीप बाइक पर जा रहे लोगों को अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में बाइक चालक समेत दो महिला घायल हो गई. घायलों में एक महिला और बाइक चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. दोनों को तत्काल निजी वाहन से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. वहीं एक वृद्धा भी दुर्घटना में जख्मी हुई है. सूचना मिलते ही आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो का एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचा और घायल वृद्धा को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक से पटमदा के गोरडीह से गम्हरिया जा रहे थे. सूचना मिलने के बाद पहुंची चांडिल थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-no-result-even-after-4-months-of-phd-entrance-exam-in-kolhan-university/">जमशेदपुर

: कोल्हान विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा के 4 महीने बाद भी रिजल्ट नहीं
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही