Search

 
 
 

चांडिल : दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन घायल, हालत गंभीर

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र के बड़ामटांड चौक में बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान चौका के बालीडीह निवासी कार्तिक मांझी व धनीराम मुर्मू और रांची निवासी नितीश के रूप में हुई है. दुर्घटना की सूचना पाते ही चौका पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. मिली जानकारी के अनुसार रांची निवासी नितीश अपने बाइक से गम्हरिया जा रहे थे. वहीं बालीडीह निवासी कार्तिक मांझी व धनीराम मुर्मू अपनी बाइक से शादी पार्टी में जा रहे थे. बड़ामटांड मोड़ के समीप दोनों बाइक सवार आपस में टकरा गए. दोनों बाइक के बीच जोरदार भिडंत में दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में तीनों बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गए. चौका पुलिस तीनों को इलाज के लिए चांडिल स्थित अनुमंडल अस्पताल भिजवाया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-a-three-day-tribal-festival-will-be-organized-in-barbil-odisha/">किरीबुरू

: ओडिशा के बड़बिल में आयोजित होगा तीन दिवसीय आदिवासी महोत्सव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही