Search

 
 
 

चांडिल : दुबराजपुर के निकट एनएच पर दो बाइक की टक्कर में तीन घायल

 
Chandil (Dilip Kumar) : चौका थाना क्षेत्र के दुबराजपुर के निकट टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 पर सोमवार दोपहर बाद हुई दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. दुर्घटना के बाद तीनों घायलों काे इलाज के लिए चांडिल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार फाेरलेन सड़क को पार कर रहे एक बाइक को चौका की ओर से जमशेदपुर की ओर जा रहे दूसरी बाइक ने जोरदार धक्का मार दिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-two-accused-arrested-for-beating-a-young-man-going-to-take-selfie-on-the-day-of-bakrid-police-sent-him-to-jail/">आदित्यपुर

: बकरीद के दिन सेल्फी लेने जा रहे युवक की पिटाई करनेवाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
इससे एक बाइक पर सवार दो और दूसरे बाइक पर सवार एक व्यक्ति सड़क पर गिर गए. दुर्घटना में बुधन हांसदा व पुथूल हांसदा का पैर टूट गया है. वहीं तीनों के सिर में भी चोट लगी है. घायलों की पहचान चौका थाना क्षेत्र के रायडीह निवासी बुधन हांसदा व पुथूल हांसदा और आजादबस्ती, जमशेदपुर निवासी नबीबुल हक के रूप में हुई है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही चौका थाना की पुलिस और 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही