Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में अनुमंडल के तीन प्रतिभागी चयनित

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : रांची स्थित खेलगांव के बिरसा मुंडा स्टेडियम में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में सरायकेला-खरसावां जिले के तीन प्रतिभागियों का चयन हुआ है. तीनों बच्चे चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के रहने वाले हैं. प्रतियोगिता में सरायकेला-खरसावां जिला से नौ प्रतिभागी शामिल हुए थे. अब चयनित तीनों प्रतिभागी शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले एसजीएफआई प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-one-nomination-form-will-be-available-for-nursery-and-lkg-in-dav-nit/">आदित्यपुर

: डीएवी एनआईटी में नर्सरी और एलकेजी के लिए एक से मिलेगा नामांकन फॉर्म

कुकड़ू के दो व चांडिल का एक बच्चे

राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों में कुकड़ू प्रखंड के मध्य विद्यालय पांड्रा के प्रवीण कुमार महतो व मामनी महतो शामिल हैं. दोनों का चयन अंडर 14 वर्ग में हुआ है. वहीं तीसरी चयनित प्रतिभागी एसएस प्लस टू हाई स्कूल चांडिल की गुड़िया भगत है. गुड़िया का चयन अंडर 19 बालिका वर्ग में हुआ है. इसकी जानकारी देते हुए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने बताया कि बच्चों के उपलब्धि पर जिलावासियों को गर्व महसूस हो रहा है. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ बालक वर्ग के कोच आनंद महतो, बालिका वर्ग का कोच प्रेमाशीष महतो, स्कॉट शिक्षक गणेश कालिंदी, राजकुमार महतो, शिक्षिका लक्ष्मी महतो, चिकित्सक गोविंद चंद्र महतो शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही