Chandil (Dilip Kumar) : पातकुम से हरिनाम संकीर्तन सुनकर लौट रहे बाइक सवार तीन लोग दुर्घटना के शिकार हो गये. पातकुम और गौरांगकोचा के बीच एक बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गये, जिसमें से एक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. डालसा के पीएलवी गंगा सागर पाल ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया.
Chandil : हरिनाम संकीर्तन से लौट रहे तीन लोग सड़क दुर्घटना में घायल, एक की स्थिति गंभीर
Last Updated: Feb 25, 2025 12:00 AM (IST)