Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : चौका में अवैध बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त, पुलिस कर रही कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में अवैध बालू कारोबारियों द्वारा पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए कारोबार कर रहे हैं. वहीं पुलिस भी अपना अभियान तेज कर अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है. इसी अभियान के तहत रविवार को तड़के चौका थाना की पुलिस ने अवैध रूप से बालू का परिवहन करते तीन ट्रैक्टर को पकड़ा है. पुलिस जब्त किए गए ट्रैक्टरों को थाना ले गई है. वैद्य कागजात नहीं रहने के कारण पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए अपने वरीय अधिकारियों के साथ बालू की जांच के लिए जिला खनन पदाधिकारी को चिट्ठी लिखा है. अब जिला खनन पदाधिकारी के जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ears-started-appearing-in-paddy-faces-of-farmers-blossomed/">चाईबासा

: धान में निकलने लगीं बालियां, किसानों के चेहरे खिले

गर्ल्स स्कूल के पास पकड़ाए ट्रैक्टर

मिली जानकारी के अनुसार चौका-कांड्रा सड़क के खूंटी मोड़ से मुसरीबेड़ी की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित शत्रुध्नादित्यदेव बालिका उच्च विद्यालय के समीप से पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर को एक साथ पकड़ा है. बालू लदे टैक्टर पकड़ाने के बाद बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा है. इस संबंध में चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बालू लदा तीन ट्रैक्टर उक्त सड़क से गुजरने वाला है. सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और अपना अभियान शुरू किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध कारोबार चलने नहीं दिया जाएगा. पुलिस अपने वरीय अधिकारियों के निर्देश का अनुपालन कर रही है और क्षेत्र में विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने और शांति बनाए रखने का काम कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही