Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : टिप ट्रेलर ने ट्रक को ठोका, चालक को क्रेन की मदद से निकाला

Chandil (Dilip Kumar)टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार की रात भी बड़ी दुर्घटना घटी. घटना रात दस बजे की है. एक 10 चक्का ट्रक को टिप ट्रेलर ने पीछे से ठोक दिया. टक्कर इतना जोरदार था कि टिप ट्रेलर के परखच्चे उड़़ गए हैं. टक्कर मारने के बाद टिप ट्रेलर का चालक लहूलुहान अवस्था में अपनी सीट पर ही फंस गया था. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग पहुंचे और चांडिल थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी. इसे भी पढ़ें : NIA">https://lagatar.in/revealed-in-nia-investigation-naresh-bhokta-was-murdered-to-terrorize-people/">NIA

जांच में खुलासा : लोगों को आतंकित करने के लिए की गई थी नरेश भोक्ता की हत्या

क्रेन की मदद से चालक को निकाला 

सूचना मिलने पर चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने वाहन के अंदर फंसे हुए चालक को निकालने के लिए क्रेन मंगवाया. क्रेन की मदद से ट्रेलर के सामने के हिस्से को खिंचवाया गया. तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकालकर इलाज के लिए एमजीएम भेज दिया गया. टिप ट्रेलर के घायल चालक की पहचान डिमना निवासी राधेश्याम यादव के रूप में हुई हैं. उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं. स्थानीय लोगों की मानें तो चालक शराब पी कर गाड़ी चला रहा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही