Search

 
 
 

चांडिल : अनिल गोप की स्मृति में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में तिरुलडीह बना विजेता

 
Chandil (Dilip Kumar) : भाजपा नेता सह फुटबॉलर रहे चौड़ा गांव निवासी दिवंगत अनिल गोप की 10वीं पुण्यतिथि पर कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के विप्लवी किशोर संघ कूदा-तिरुलडीह के फुटबॉल मैदान में एक दिवसीय फुटाबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 16 फुटबॉल दलों के बीच रोमांचकारी मुकाबला हुआ. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एफसी तिरुलडीह बनाम लिटिल स्टार के बीच खेला गया. इसमें एफसी तिरुलडीह की टीम विजय हुई. फाइनल खेल से अतिथियों ने मैदान में जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला बढ़ाया. इसे भी पढ़ें :वित्त">https://lagatar.in/son-of-finance-minister-rameshwar-oraon-and-vinay-singh-house-raided-by-ed/">वित्त

मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे और विनय सिंह के घर ईडी की छापेमारी

चार टीमों को किया गया पुरस्कृत

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एफसी तिरुलडीह को 15 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार लिटिल स्टार को 12 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार एचएम स्टार बॉयज को सात हजार रुपये और चतुर्थ पुरस्कार ईचागढ़ एफसी को सात हजार रुपये नगद राशि देकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया. फुटबॉल प्रतियोगिता में दिवंगत अनिल गोप के पुत्र दीपक गोप, केदार गोप, मनोज साव, कबीर अहमद, बाबलू साव, सफाई अंसारी, निखिल महतो समेत काफी संख्या खेलप्रेमी मौजूद थे. खेल के दौरान मंच का संचालन राजू ने किया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-on-the-fourth-day-also-near-bila-chowk-of-goilkera-he-was-killed-by-hitting-his-head-with-a-stone/">चाईबासा

: चौथे दिन भी गोइलकेरा के बिला चौक के पास पत्थर से सिर कूचकर हत्या
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही