Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : तिरुलडीह पुलिस ने अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर किया जब्त

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में बालू का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस डाल-डाल तो बालू कारोबारी पात-पात का खेल खेल रहे हैं. आए दिन पुलिस प्रशासन के अधिकारी अवैध रूप से बालू ले जाते वाहनों को जब्त कर रहे हैं बावजूद इसके बालू माफिया अपना कारोबार जारी रखे हुए हैं. गुरुवार को भी तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सपादा स्वर्णरेखा नदी से अवैध रूप से बालू ले जा रहे दो अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को तिरुलडीह थाना की पुलिस ने जब्त किया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-door-was-open-laptop-stolen/">जमशेदपुर

: खुला था दरवाजा, हो गयी लैपटॉप की चोरी

ट्रैक्टर छोड़ फरार हुए चालक

जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनो ट्रैक्टर को जब्त किया है. वहीं कार्रवाई के दौरान दोनों ट्रैक्टर के चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गए. मामले की पुष्टि तिरुलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार ने करते हुए बताया कि चोरी-छिपे बालू का उठाव किया जा रहा था, जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी. इसी आधार पर कारवाई किया गया. उन्होंने बताता कि इस संबंध में तिरुलडीह थाना में मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-maheshpur-nutandih-road-dilapidated-difficult-to-walk/">बहरागोड़ा

: महेशपुर-नूतनडीह सड़क जर्जर, पैदल चलना भी मुश्किल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही