Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : अपराध रोकने के लिए पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना की पुलिस ने अपराध पर लगाम लगाने के लिए मंगलवार को वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की गई. अभियान में वाहनों के कागजात के अलावा हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, सीट बेल्ट, वाहनों के डिक्की में रखे सामान आदि की जांच की गई. चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा से डोबो होते हुए जमशेदपुर जाने वाली सड़क पर मंगलवार को दोपहर से ही पुलिस ने सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी लेना शुरू कर दिया था. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-maa-mangala-worshiped-with-devotion-kalash-yatra-taken-out/">आदित्यपुर

: श्रद्धा पूर्वक पूजी गई मां मंगला, निकाली गई कलश यात्रा

जारी रहेगा अभियान : थाना प्रभारी

[caption id="attachment_599011" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/04-chandil-5_778.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार की डिक्की जांच करती पुलिस[/caption] चांडिल थाना प्रभारी अजित कुमार ने बताया कि जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहनों की जांच की गई. थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में पुलिस टीम के द्वारा एंटी क्राइम जांच अभियान लगातार जारी रहेगा. ऐसी सूचना मिल रही है कि कपाली क्षेत्र से अपराधी किस्म के लोगों का आना-जाना रहता है. इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस अचानक सड़क पर वाहन जांच अभियान चला रही है, जो लगातार जारी रहेगा. इस दौरान आपत्तिजनक सामग्री पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी, वहीं जुर्माना भी वसूला जाएगा. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान वाहन चालकों को हिदायत दिया गया कि जब भी घर से वाहन लेकर निकले तो अपनी पूरी कागजात के साथ निकले. बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर परिवहन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही