Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : त्रुटि के निराकरण के लिए जिप उपाध्यक्ष ने जिला शिक्षा अधीक्षक को लिखा पत्र

Chandil (Dilip Kumar) : सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) की प्रथम आकलन परीक्षा के आवेदन के लिए जैक द्वारा निर्गत सॉफ्टवेयर में त्रुटि एवं विभाग द्वारा आवंटित विचार आईडी एवं शिक्षकों का सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन नहीं होने के कारण अधिकांश पारा शिक्षक आवेदन नहीं कर पा रहे हैं. इस त्रुटि के निराकरण के लिए सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने कहा है कि उन्हें जानकारी मिली है कि जिला में कार्यरत सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) को प्रथम आकलन परीक्षा के लिए विभाग ने झारखंड अधिविद्य परिषद को अधिकृत किया है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-panchayat-president-and-councilor-laid-the-foundation-stone-for-the-construction-of-a-shed-in-sardar-pada/">चाकुलिया

: सरदार पाड़ा में शेड निर्माण के लिए पंचायत अध्यक्ष व पार्षद ने किया शिलान्यास

आवेदन करते समय सॉफ्टवेयर में मिल रहे हैं त्रुटि के मैसेज

झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा निर्गत सॉफ्टवेयर में कुछ पारा शिक्षकों के आवेदन में त्रुटि के मैसेज आ रहे हैं. इस संबंध में आपके कार्यालय द्वारा शिक्षकों का सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन के उपरांत निर्गत टीचर आईडी गलत एवं कुछ पारा शिक्षकों का सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन नहीं होना बताया रहा है. जिप उपाध्यक्ष ने कहा है कि इस संबंध में उपरोक्त वर्णित दोनों विषयों पर समय सीमा के अंदर यथाशीघ्र विधिवत आवश्यक कार्रवाई की जाए ताकि कोई पारा शिक्षक आकलन परीक्षा देने से वंचित नहीं रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही