Search

 
 
 

चांडिल : युवाओं को वाटर स्पोर्ट्स और लाइफ सेविंग टेक्निक का प्रशिक्षण देगा पर्यटन विभाग

 
Chandil (Dilip Kumar) : राज्य के जलाशयों और जलप्रपातों के निकट रहने वाले स्थानीय योग्य लोगों को वाटर स्पोटर्स, लाइफ सेविंग टेक्निक और पावर वोट हैंडलिंग टिलर का प्रशिक्षण दिया जाएगा. पर्यटन, कला, संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार की ओर से नि:शुल्क दी जाने वाली प्रशिक्षण के लिए योग्य लोगों से आवेदन लिया जा रहा है, जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच है. इसके लिए आवेदकों को पूर्ण तैराकी आनी चाहिए और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होना चाहिए. इसके लिए चांडिल जलाशय में नौका चलाने वाले समेत अन्य युवाओं का भी आवेदन लिया जा रहा है. सरायकेला-खरसावां जिला के पर्यटन विशेषज्ञ सौरव साव ने चांडिल जलाशय पहुंचकर लोगों को आवेदन पत्र मुहैया कराए. उक्त प्रशिक्षण राष्ट्रीय जलक्रीड़ा संस्थान, पणजी, गोवा की ओर से दिया जाएगा. प्रशिक्षण कार्यक्रम नए प्रशिक्षणार्थियों के लिए दो सप्ताह का और पहले प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके लोगों के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए एक सप्ताह का होगा. इसे भी पढ़ें : 126">https://lagatar.in/83-out-of-126-policemen-will-get-the-benefit-of-acp-and-macp-scheme/">126

में से 83 पुलिसकर्मियों को मिलेगा एसीपी और एमएसीपी योजना का लाभ

निर्गत किया जाएगा लाइसेंस

सरायकेला-खरसावां जिला के पर्यटन विशेषज्ञ सौरव साव ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दी जाएगी, जो जलाशय और वाटर स्पोटर्स में रूचि रखते हैं. पर्यटन स्थल पर किसी प्रकार का हादसा होने पर उससे किस प्रकार निपटा जाएगा और विकट स्थिति से कैसे संभाला जाएगा, इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण के लिए जलाशय और जलप्रपातों के निकट रहने वाले स्थानीय नाविक, पर्यटन मित्र व प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अन्य अभ्यार्थी की खोज की जा रही है. उन्हाेंने बताया कि चांडिल से करीब 40 लोगों को प्रशिक्षण में शामिल कराने का लक्ष्य रखा गया है. इसके तहत करीब 30 आवेदन पत्र जमा कराया गया है. प्रशिक्षण के लिए महिला-पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं. प्रशिक्षुओं को नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण रांची खेलगांव में रखकर कांके जलाशय और पतरातु जलाशय, रामगढ़ में दिया जाएगा. प्रशिक्षण के उपरांत सफल प्रशिक्षुओं को बोट चलाने का लाइसेंस निर्गत किया जाएगा. जिसकी वैद्यता दो वर्ष की होगी. वहीं पुराने व लाइसेंस की वैधता समाप्त हो चुके लोगों का लाइसेंस भी नवीनीकरण किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही