Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : अवैध रूप से बालू ले जाता ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

Chandil (Dilip Kumar) : नदी घाटों से अवैध रूप से बालू का खनन करने के खिलाफ अब तिरुलडीह थाना की पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है. अवैध रूप से बालू परिवहन के खिलाफ अभियान चलाकर एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. तिरुलडीह थाना प्रभारी को सूचना मिली कि सुवर्णरेखा नदी के सपादा घाट से अवैध तरीके से बालू का उठाव कर परिवहन किया जा रहा है. तिरुलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार ने सअनि अशोक मिंज एवं सशस्त्र बल के साथ छापेमारी अभियान चलाया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-tanker-explodes-in-welding-garage-one-youth-dead-two-in-critical-condition/">रांची

: वेल्डिंग गैराज में टैंकर फटा,एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर
इस संबंध में तिरुलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि छापेमारी के क्रम में लेटेमदा स्टेशन के पास पहुंचने पर बकारकुड़ी से नीमडीह की ओर जाने वाली सड़क पर एक ट्रैक्टर आ रहा था. पुलिस बल ने ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर का चालक गाड़ी रोक कर अंधेरे का लाभ उठा कर भाग गया. थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर में बालू लदा था. ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है. इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही