Search

 
 
 

चांडिल : अनियंत्रित होकर पलटा बालू लदा ट्रैक्टर, कोई हताहत नहीं

 
Chandil (Dilip Kumar) : अवैध क्रिया-कलापों पर पुलिस-प्रशासन चाहे लाख पर्दा डाले, लेकिन कुदरत है कि उसे उजागर कर ही देती है. ऐसा ही कुछ नजारा ईचागढ़ थाना क्षेत्र में देखने मिला रहा है. दरअसल चौका-पातकुम सड़क पर ईचागढ थाना क्षेत्र के गौरांगकोचा में बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराया और इसके बाद सड़क किनारे पलट गया. इस दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से जख्मी तो नहीं हुआ, लेकिन ट्रैक्टर पुरी तरह क्षतिग्रस्त गया. इस प्रकार एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और इसकी सूचना अधिकारियों को दी. ग्रामीणों इस बात को लेकर भयभीत हैं कि तेज रफ्तार वाहनों से भविष्य में कहीं ग्रामीणों को किसी प्रकार की क्षति को नहीं उठानी पड़ेगी. इसे भी पढ़ें : चंपाई">https://lagatar.in/second-cabinet-meeting-of-champai-government-today-many-important-proposals-may-be-approved/">चंपाई

सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

जांच के बाद उठेगा पर्दा

दिन के उजाले में ट्रैक्टर से बालू का परिवहन आखिर कौन कर रहा था, कहां से बालू का उठाव किया गया, क्या सरकार को इससे राजस्व का नुकसान हो रहा है. ऐसे कई सवालों का जबाव मामले की गंभीरता से जांच के बाद ही मिल सकता है. क्या पुलिस का सूचना तंत्र इतना कमजोर हो गया है कि दिन के उजाले में बालू का परिवहन किया जा रहा हो और उन्हें इसकी भनक तक ना लगे. ग्रामीण ऐसे मामलों को लेकर काफी गंभीर हैं. लोगों ने सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर पोस्ट किए. कुछ दिनों पहले ऐसा ही एक और मामला प्रकाश में आया था. खिरी गांव में उत्पात विभाग ने एक मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया था. गांव के अंदर एक मकान में अवैध रूप से शराब बनाने का काम किया जा रहा था. आबकारी विभाग ने छापामारी कर मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर शराब और शराब बनाने में प्रयोग किए जाने वाली सामग्री बरामद किया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही