Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : चौका में बीच सड़क पर ट्रेलर हुआ ब्रेकडाउन, लगा जाम

Chandil (Dilip Kumar) : चौका कांड्रा सड़क पर चौका थाना क्षेत्र के घाट दुलमी के पास शुक्रवार की दोपहर बीच सड़क पर एक ट्रेलर ब्रेक डाउन हो गया. कांड्रा से चौका की ओर जा रहे ट्रेलर के ब्रेक डाउन होने से सड़क पर जाम लग गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई. इसकी जानकारी मिलते ही चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छोटे वाहनों को गांव के बाईपास सड़क होकर पार कराया. इस दौरान ट्रेलर के चालक ने जेसीबी बुलाकर ट्रेलर को सड़क के किनारे लगाने का प्रयास भी किया लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली. इसके बाद मिस्त्री बुलाकर ट्रेलर की खराबी को दुरुस्त किया गया, जिसके बाद सड़क पर आवागमन सुचारू रूप से शुरू हुआ. करीब एक घंटे तक रहे सड़क जाम में कोई भी यात्री वाहन नहीं फंसा था. वही छोटे वाहन भी गांव की सड़क होकर जा रहे थे. सड़क पर सिर्फ मालवाहक बड़े वाहन ही फंसे थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-severe-shortage-of-drinking-water-in-ward-30-namo-fans-club-raised-voice-warned-of-agitation/">आदित्यपुर

: वार्ड 30 में पेयजल की घोर किल्लत, नमो फैन्स क्लब ने उठाई आवाज, दी आंदोलन की चेतावनी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही