Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ट्रेलर ने ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौत, आधा दर्जन गंभीर

  • ऑटो से विवाह समारोह से लौट रहे थे घर, रास्ता बदलने के दौरान ट्रेलर ने मारी टक्कर
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु गांव के समीप शुक्रवार रात लगभग 12 बजे घटी सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. इनमें कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मरने वालों में ऑटो का चालक विनोद कम्रकार और ऑटो पर सवार महिला नंदिनी लोहार शामिल है. सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की. मिली जानकारी के अनुसार चिलगु के सामने ऑटो का चालक फोरलेन सड़क पर रास्ता बदल रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से जा रहे एक अज्ञात ट्रेलर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दिया. दुर्घटना में ऑटो चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jmm-rjd-took-out-bike-rally-in-support-of-joba-manjhi/">आदित्यपुर

: झामुमो-राजद ने जोबा मांझी के समर्थन में निकाली बाइक रैली

बिरसानगर से विवाह समारोह मेंं आए थे भादुडीह 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के जमशेदपुर के बिरसानगर आैर मानगो से कुछ लोग ऑटो पर सवार होकर विवाह समारोह में शामिल होने चांडिल प्रखंड के भादुडीह पहुंचे थे. विवाह समारोह से देर रात को वापस लौटने के दौरान चिलगु के सामने दुर्घटना घटी. बताया जा रहा है कि भादुडीह से चिलगु तक ऑटो सड़क के दूसरी और से जा रहा था. चिलगु के सामने सड़क बदलने के लिए बने कट पर रास्ता बदलने के दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना में ऑटो चलक की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि ऑटो पर सवार करीब आधा दर्जन सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में प्रमिला लोहार, रेणू लोहार , गुरुवारी लोहार, वकील समेत अन्य शामिल है. इनमें से गंभीर रूप से घायल एक महिला की मृत्यु अस्पताल ले जाने के दौरान हुई. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/election-campaign-will-stop-today-for-the-first-phase-in-jharkhand/">झारखंड

में पहले चरण के लिए आज थमेगा चुनाव प्रचार, 64 लाख वोटर, 45 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

जांच में जुटी पुलिस

दुर्घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. पाटा टोल प्लाजा और सड़क किनारे लगी सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस ऑटो को टक्कर मारने वाले ट्रेलर का पता लगा रही है. दुर्घटना के बाद एनएचएआई के एंबुलेंस से स्वास्थ्यकर्मी जयप्रकाश कोड़ा, अंगद कुमार और अखिलेश महतो ने सभी को अस्पताल पहुंचाया. वहीं पुलिस मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी. चांडिल थाना प्रभारी वरुण यादव ने बताया कि दुर्घटना में मरने वाले दोनों मृतक जमशेदपुर के बिरसानगर के रहने वाले थे. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-odisha-congress-will-not-be-able-to-win-even-50-seats-nda-will-cross-400-in-lok-sabha/">पीएम

मोदी ने ओडिशा में कहा, कांग्रेस 50 सीट भी नहीं जीत पायेगी…एनडीए लोकसभा में 400 के पार जायेगा…

चांडिल : सड़क दुर्घटना में एनएच का काम कर रहा युवक घायल

[caption id="attachment_884506" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Chandil-NH-Ghayal.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> घायल युवक.[/caption] Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी टीसीआई पंप के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक का नाम रमेश कृष्णधर कुरमते है और वह महाराष्ट्र का रहने वाला है. घायल युवक एनएचएआई के तहत आसनबनी से बालीगुमा तक बनने वाले ओवरब्रिज के लिए मिट्टी जांचने वाले टीम में काम करता है. शुक्रवार की देर रात सड़क किनारे मिट्टी जांचने के लिए ड्रील किया जा रहा था. ड्रील का काम करने के दौरान उसे सड़क पर जा रहे एक बाइक सवार ने जाेरदार धक्का मार दिया. बाइक के धक्के से वह सड़क किनारे गिर गया और बेहोश हो गया. बेहोशी की हालत में उसे इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच में दाखिल किया गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jmm-rjd-took-out-bike-rally-in-support-of-joba-manjhi/">आदित्यपुर

: झामुमो-राजद ने जोबा मांझी के समर्थन में निकाली बाइक रैली

मौके पर पहुंची पुलिस

दुर्घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना का गश्ती दल मौके पर पहुंची और युवक को धक्का मारने वाले बाइक को पकड़ लिया. पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को छोड़ दिया जबकि उनका बाइक को जब्त कर लिया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि नेशनल हाईवे में लेबलिंग टेस्ट करने वाला मजदूर बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घलाल हो गया है. उसे अंदरूनी चोट लगी है. दुर्घटना के बाद मिट्टी जांच करने वाले टीम के सदस्य स्थानीय लोगों औश्र पुलिस की मदद से घायल को टीएमएच पहुंचाया. जहां उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/election-campaign-will-stop-today-for-the-first-phase-in-jharkhand/">झारखंड

में पहले चरण के लिए आज थमेगा चुनाव प्रचार, 64 लाख वोटर, 45 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

चांडिल : जेएलकेएम प्रत्याशी के लिए चलाया जा रहा प्रचार अभियान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Chandil-JLKM-Sunil-Mahato.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से जेएलकेएम उम्मीदवार देवेंद्र नाथ महतो के पक्ष में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान जोरों पर चलाया जा रहा है. झारखंड आंदोलनकारी सह झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सक्रिय सदस्य सुनील कुमार महतो के नेतृत्व में प्रतिदिन विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगा जा रहा है. जेएलकेएम संगठन के सदस्य अलग-अलग टीमों में बंटकर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान चला रह हैं. इस दौरान लोगों से झारखंडी अस्मिता और अपनी पहचान को बचाए रखने के लिए वोट करने की अपील कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-police-will-get-relief-from-khatara-patrolling-vehicles-will-get-470-new-vehicles/">झारखंड

पुलिस को खटारा पेट्रोलिंग गाड़ियों से मिलेगा छूटकारा, मिलेंगे 470 नये वाहन

अपना भविष्य सुरक्षित रखने के लिए करें वोट

झारखंड आंदोलनकारी सह झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सक्रिय सदस्य सुनील कुमार महतो के नेतृत्व में जेएलकेएम के कार्यकर्ता कुकडू व ईचागढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में प्रतिदिन प्रचार अभियान चला रहे हैं. इस दौरान संगठन के उम्मीवार देवेंद्र नाथ महतो को वोट देकर रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं. मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सुनील कुमार महतो ने कहा कि लोग अपना भविष्य सुरक्षित करने और अपनी पहचान व अस्मिता को बचाए रखने के लिए वोट दें. घर की समस्याओं का हल घरवाला ही कर सकता है, बाहर से आए लोगों को क्षेत्र के विकास और यहां की दुख-तकलीफों से क्या लेना-देना. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही