Search

 
 
 

Chandil : अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा ट्रेलर, बोलेरो और बाइक क्षतिग्रस्त

 
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चांडिल थाना क्षेत्र के शहरबेड़ा के पास शुक्रवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में घुस गया. ट्रेलर रांची की ओर से जमशेदपुर की ओर जा रहा था. जानकारी के अनुसार अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो और दो बाइक को चपेट में लेते हुए दुकान में घुस गया. इसे भी पढ़ें : पटाखा">https://lagatar.in/take-special-care-while-bursting-crackers-dr-anant-sinha/">पटाखा

छोड़ते समय विशेष सावधानी बरतें : डॉ अनंत सिन्हा
हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना में बाइक, बोलेराे और दुकान को क्षति पहुंची है. इसकी जानकारी मिलने पर चांडिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि बोलेरो आजसू पार्टी के चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप की है. गाड़ी से उतरकर दुर्योधन गोप एक होटल में चाय पीने गए थे. इसी दौरान घटना घटी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही