Search

 
 
 

चांडिल : एकल विद्यालय अभियान के आचार्यों का प्रशिक्षण संपन्न

 
Chandil (Dilip Kumar) : वन बंधु परिषद एकल अभियान द्वारा संचालित विद्यालयों के आचार्यों का 30 घंटे का प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हुआ. ईचागढ़ प्रखंड के गौरांगकोचा स्थित डीएबी में आयोजित प्रशिक्षण में सरायकेला अंचल के संच ईचागढ़ व कुकडू प्रखंड क्षेत्र के आचार्य शामिल हुए. एकल अभियान के तहत इचागढ़ में 29 और कुकड़ू प्रखंड में 24 विद्यालय संचालित की जा रही हैं. अंचल समिति सदस्य सह ईचागढ़ संच समिति अध्यक्ष डॉ भूषण मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण का शुभारंभ भारत माता एवं सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर डॉ भूषण मुर्मू ने आचार्यों से कहा कि बच्चों को उच्च गुणवत्ता पूर्वक पंचमुखी शिक्षा प्रदान करें. प्रशिक्षण के दौरान मासिक रिपोर्ट, ग्राम कार्य विवरण, प्रत्येक विद्यालयों में 20 पौधों का रोपण करने, 13 अगस्त को चित्रांकन प्रतियोगिता और 15 अगस्त को भारत माता पूजन अनुष्ठान करने, आचार्य ऐप हाजरी, दस दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण, अमृत महोत्सव योजना, ए ग्रेड विद्यालय ग्राम बनाने, खेल कूद प्रतियोगिता कार्यक्रम, श्रेष्ठ आचार्य समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rotary-club-west-organized-health-checkup-camp-at-parsudih/">जमशेदपुर

: रोटरी क्लब वेस्ट ने परसुडीह में किया स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

प्रशिक्षण में ये थे उपस्थित

30 घंटे तक चली प्रशिक्षण में संच समिति के कोषाध्यक्ष खगेंद्रनाथ महतो, संच समिति सदस्य सुधीर महतो, सत्येंद्र नाथ महतो, मुखिया प्रतिनिधि सुधीर उरांव, दक्षिण झारखंड सम्भाग ग्राम स्वराज मंच योजना प्रमुख करम सिंह महतो, अंचल अभियान प्रमुख पंकज गौड़, अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख रवींद्र महतो, संच प्रमुख फटीक चंद्र महतो, जयंती महतो, प्रफुल्ल महतो समेत ईचागढ़ और कुकडू संच के सभी आचार्य उपस्थिति थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hundreds-of-people-came-out-on-the-road-for-the-road-protested-by-protesting-by-marching-from-gadda-to-shankarpur/">जमशेदपुर

: सड़क के लिए सड़क पर उतरे सैकड़ो लोग, गदड़ा से शंकरपुर तक जन आक्रोश पदयात्रा कर जताया विरोध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही