Search

 
 
 

चांडिल : तेज हवा में गिरा पेड़, आवागमन बाधित

 

Chandil (Dilip Kumar) : चौका-कांड्रा सड़क पर खूंटी गांव के सामने सोमवार को दोपहर चली तेज हवा के कारण एक पेड़ टूटकर गिर गया. हालांकि पेड़ गिरने से किसी को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कुछ देर के लिए सड़क के एक लेन पर आवागमन बाधित हो गया. जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर में चली तेज हवा से साथ हुई बारिश ने जहां मौसम को खुशनुमा किया, वहीं कुछ क्षति पहुंचाई. चौका थाना के खूंटी गांव में चौका-कांड्रा सड़क पर तेज हवा के कारण पेड़ टूटकर गिर गया. सड़क पर पेड़ गिरने के बाद कांड्रा से चौका की ओर आने वाली सड़क पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया. सभी वाहन चौका से कांड्रा की ओर जाने वाली सड़क पर होकर चल रहे थे. कुछ देर बाद सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने के बाद वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका. पेड़ गिरने से किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है.

इसे भी पढ़ें : विष्णुगढ़">https://lagatar.in/villager-died-due-to-lightning-in-vishnugarh-roofs-of-many-houses-were-blown-away-in-the-storm/">विष्णुगढ़

में वज्रपात से ग्रामीण की मौत, आंधी में कई घरों के छप्पर उड़े

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही