Search

 
 
 

चांडिल : गायत्री परिवार की ओर से निकाली गई वृक्ष गंगा कांवड़ यात्रा

 
Chandil (Dilip Kumar) : अखिल विश्व गायत्री परिवार टाटानगर के युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल के युवाओं द्वारा रविवार को टाटानगर से चांडिल के जयदा शिव मंदिर तक वृक्ष गंगा कांवड़ यात्रा निकाला गया. इस दौरान सभी परिजन कावड़ के एक तरफ पौधा और दूसरे तरफ गंगा जल और हाथ में तिरंगा ले कर गायत्री परिवार के वेशभूषा में जयदा मंदिर तक पहुंचे. यात्रा का शुभारंभ प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के समन्वयक संतोष कुमार राय के संग किया गया. सर्वप्रथम भगवान शंकर के मंदिर में सामूहिक जलाभिषेक के साथ विश्व कल्याण के लिए प्रार्थाना किया गया. इसके उपरांत मंदिर परिसर में मंदिर के महंत केशवानंद सरस्वती के द्वारा सरायकेला जिला प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो के साथ पौधरोपण किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/13rc_m_129_13082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-district-committee-welcomed-the-office-bearers-of-jdu-state-committee/">आदित्यपुर

: जदयू प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों का जिला कमेटी ने किया स्वागत 

लगाये गए सदवाक्य लिखे पोस्टर

इस यात्रा में शामिल नवयुगदल के बहनों ने मंदिर के अंदर और आसपास 100 से ज्यादा स्थानों पर बड़े उत्साह के साथ गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखित सदवाक्यों का पोस्टर लगाया गया. इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से जिला युवा प्रतिनिधि प्रशांत कालिंदी और नवयुगदल के संयोजक पुष्पेंद्र कुमार के साथ कुंवर प्रसाद मालाकार, शंभु नाथ दूबे, अनिल विश्वकर्मा, राहुल भगत, शंकर कुमार, दीपक कुमार, अनिल कुमार, लाला भाई, बहन रंजीता राय, शक्तिपद महतो, गिरिजा दूबे, पद्मा कालिंदी, दिव्या, पुष्पा वर्णवाल, शकुंतला शाल, रूबी शर्मा, सरोज श्रीवास्तव आदि ने अपना योगदान दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही