Search

 
 
 

चांडिल : विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी भूमि मुंडा युवा संगठन ने समारोह का किया आयोजन

 
Chandil (Dilip Kumar) : विश्व आदिवासी दिवस पर मंगलवार को आदिवासी भूमि मुंडा युवा संगठन चांडिल के तत्वावधान में रुदिया पंचायत के नारगाडीह में समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर विधायक सविता महतो, रुदिया पंचायत के मुखिया सुबोधिनी माहली, चांडिल के मुखिया मनोहर सिंह सरदार, उरमाल पंचायत के मुखिया भीम सिंह मुंडा समेत कई लोग उपस्थित थे. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी प्रकृति से जुड़े हुए लोग हैं. इनका निवास जंगल झाड़ क्षेत्र में है और जंगलों पेड़ पौधों की रक्षा कर वायुमंडल को स्वच्छ एवं वातानुकूलित बनाए रखने में आदिवासियों का बहुत बड़ा योगदान है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-bjp-members-expressed-grief-over-the-death-of-bjp-booth-presidents-father/">चक्रधरपुर

: भाजपा बूथ अध्यक्ष के पिता के निधन पर भाजपाईयों ने जताया शोक
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 23 दिसंबर 1994 को एक साधारण सभा में हर साल 9 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाने का ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया था. इसके बाद हर साल 9 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई. यह मौका है देश दुनिया के समस्त आदिवासियों को एकजुट होकर अपनी परंपरा और संस्कृति को बचाए रखने के लिए संकल्प लेने का और प्रकृति के साथ अपना जुड़ाव और लगाओ बनाए रखने का. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही