Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : आदिवासी भूमिज मुंडा कल्याण समिति ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

Chandil : कुकड़ू मुंडा भवन में मंगलवार को समाजसेवी सह शिक्षक रहे स्वर्गीय भोलानाथ सिंह पातर की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अखिल भारतीय आदिवासी भूमिज मुंडा कल्याण समिति के बैनर तले आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुकड़ू के प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार गोप और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख प्रतिमा वाला पातर व तिरुलडीह थाना प्रभारी राकेश मुंडा उपस्थित थे. कार्यक्रम में कुकडू प्रखंड के सभी हाई स्कूलों के मैट्रिक परीक्षा में टॉप पांच में आने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tmc-stages-dharna-in-sadar-upazila-to-protest-against-holding-tax-hike/">चाईबासा

: होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में टीएमसी ने सदर अनुमंडल में किया धरना प्रदर्शन
वही इंटर के प्रखंड टॉपर को भी सम्मानित किया गया. अपने संबोधन में बीडीओ राकेश कुमार गोप ने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण कर आगे बढ़ने को कहा. उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करके मेहनत करने से सफलता जरूर मिलती है. इस अवसर अखिल भारतीय आदिवासी भूमिज मुंडा कल्याण समिति के अध्यक्ष बंकेश्वर प्रसाद सिंह, छुटूलाल गोप, भगतराम महतो, इंद्रजीत महतो, भृगुराम सिंह मुंडा, कमल सिंह मुंडा, देवराज सिंह पातर, अजीत सिंह मुंडा सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही