Search

Chandil : आदिवासी कुड़मी समाज ने जिप सदस्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया

  • ईचागढ़ भाग दो के जिप सदस्य पर कुड़मी समाज पर आपत्तिजनक बयान देने का है आरोप
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ दक्षिणी भाग 2 के जिला परिषद सदस्य ज्योति लाल मांझी द्वारा कथित रूप से कुड़मी समाज को ````वेश्या और नाचनी```` कहकर गाली देने के मामले में आदिवासी कुड़मी समाज के सदस्यों ने चांडिल थाना में रविवार को मामला दर्ज कराया है. ज्ञापन में प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण इतने बड़े समुदाय पर इस तरह से लांछन लगाकर गाली देने से राज्य में जातीय दंगा होने की भी संभावना व्यक्त की है. ज्ञापन की प्रतिलिपि एसडीओ चांडिल, एसपी सरायकेला एवं डीजीपी झारखंड को भी भेजी गयी है. इस संबंध में आदिवासी कुड़मी समाज के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने कहा कि 9 अगस्त 2024 शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर चांडिल के गांगुडीह फुटबॉल मैदान में विभिन्न आदिवासी संगठनों की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-sundernagar-police-launched-de-addiction-campaign/">Jamshedpur

: सुंदरनगर पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति अभियान

कुड़मी समाज अत्यंत दुखी और मर्माहत

जिला परिषद सदस्य ज्योतिलाल मांझी ने कुड़मी (महतो) समाज को ````वेश्या व नाचनी```` कह कर गाली दी है. इससे कुड़मी (महतो) समाज अत्यंत दुखी और मर्माहत है. इस तरह का अपमानजनक गाली शब्द का प्रयोग लोकशांति भंग करने और समाज को उकसाने के लिए किया है. इस अपमानजनक भाषण को लाखों लोगों ने सोशल मीडिया में देखा है. जिसका प्रामण भी थाना प्रभारी को सौंपा गया. मौके पर अशोक पुनअरिआर, गोपेश महतो, वशिष्ठ नारायण महतो, कृष्ण चंद्र महतो, अधिवक्ता जवाहरलाल महतो, सुकदेव काड़ुआर, फूलचांद काड़ुआर, गुणधाम मुतरुआर, जितेंद्र महतो, पर्वत महतो, कमल महतो, हेमंत महतो, निरंजन महतो, आकलु महतो, गौर महतो आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें :  हजारीबाग:">https://lagatar.in/police-arrested-a-member-of-pandey-gang/">हजारीबाग:

पुलिस ने पांडेय गिरोह के एक सदस्य को किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp