Search

 
 
 

चांडिल : आदिवासी कुड़मी समाज ने नीमडीह के जाहिराथान में किया पौधरोपण

 
Chandil : आदिवासी कुड़मी समाज केंद्रीय समिति द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम “गाछ रोपा होमदुमि” के तहत नीमडीह प्रखंड अंतर्गत तिल्ला गाँव और घुटियाडीह गाँव के जाहिराथान में साल एवं महुल के पौधे लगाये गये. तिल्ला गाँव में कार्यक्रम की अगुवाई लाइआ सदानंद सिंह एवं पारंपरिक ग्राम प्रधान अरुण महतो एवं घुटियाडीह गाँव में लाइआ बिरंची महतो और ग्राम प्रधान दीपक महतो ने की. मौके पर उपस्थित केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो ने बताया कि व लोग प्रकृति की पूजा करते है. उनका धर्म स्थल खुले आसमान के नीचे पेड़ों के बीच अवस्थित होता है. आस्था के साथ इसका संबंध पर्यावरण संरक्षण के साथ भी जुड़ा हुआ है. विभिन्न गांवों में यह अभियान जोरशोर से चलाया जा रहा है. समाज के सभी लोग इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभायें. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-rajak-society-worshiped-ashadhi-harhari-and-sought-a-boon-of-happiness-and-prosperity/">आदित्यपुर:

रजक समाज ने आषाढ़ी हरहरी पूजा अर्चना कर मांगा सुख समृद्धि का वरदान
इस अवसर पर मुख्य रुप से आदिवासी कुड़मी समाज सरायकेला खरसावाँ के जिलाध्यक्ष मनोज महतो, पूर्वी सिंहभूम जिला सदस्य प्रकाश महतो केटिआर, नीमडीह प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष अरुण महतो, राजकिशोर महतो, सुकदेव महतो, प्रकाश महतो, भोला महतो, पंचानन महतो, शशिभूषण महतो, तिल्ला ग्रामवासी गुहिराम महतो, प्रवीण महतो, बादल सिंह, गुरुपदो सिंह, गुरुचरण सिंह, कृष्णा प्रमाणिक, राहुल प्रमाणिक एवं घुटियाडीह गाँव में खगेन महतो, बासुदेव महतो, सुकुमार महतो, दिनेश महतो, गणेश महतो, सुनील महतो, गुरुपदो महतो, आरती महतो, नियोति महतो, कांचन महतो, जगजीवन महतो, प्रदीप महतो, लालमोहन महतो, मनोहर महतो, कर्मुलाल महतो, नवकिशोर महतो, विभीषण महतो, आनंद महतो आदि मुख्य रूप से मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही