Chandil (Dilip Kumar) : आदिवासी सेंगेल अभियान ने गुरुवार को भारत बंद का आहवान किया था. इसके तहत आदिवासी सेंगेल अभियान के सदस्य चांडिल में बंद कराने सड़क पर उतरे. बंद समर्थकों ने सड़क जामकर वाहनों का परिचालन ठप कर दिया. इसके पूर्व बड़ी संख्या में आदिवासी सेंगेल अभियान के महिला व पुरुष सदस्य झंड़ा-बैनर के साथ बाजार बंद कराने पहुंचे. सभी अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे. इसी क्रम में कुड़मी को एसटी की सूची में शामिल करने की मांग का विरोध किया गया. अभियान के जिला मुख्य संयोजक कालीपद टुडू ने कहा कि कुड़मियों को आदिवासी की सूची में शामिल करने पर असली आदिवासियों का नाश हो जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-two-crpf-jawans-died-due-to-heat-stroke/">आदित्यपुर
: सीआरपीएफ के दो जवानों की लू लगने से मौत
: सीआरपीएफ के दो जवानों की लू लगने से मौत
Leave a Comment