Chandil (Dilip Kumar) : संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन चांडिल अनुमंडल का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को टीआरआई के निदेशक रणेंद्र कुमार से मिला. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कुड़मी जाति द्वारा अपने को एसटी सूची में शामिल करने की मांग को अनुचित बताते हुए निदेशक को अवगत कराया है. संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन द्वारा डॉ रामदयाल मुंडा जनजाति शोध संस्थान के निदेशक रणेद्र कुमार को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि कुड़मी समाज एसटी सूची में शामिल होने की मांग को लेकर बार-बार रेल व सड़क मार्ग जाम करके बाधा उत्पन्न कर रहे हैं. जिसके कारण झारखंड के आम जनमानस को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. संगठन द्वारा निदेशक को सौंपा गए ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने कुड़मी जाति की पीआईएल को पिछले दिनों असंवैधानिक घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-team-munka-kedia-got-a-huge-victory-in-singhbhum-chamber-elections/">जमशेदपुर
: सिंहभूम चैंबर चुनाव में टीम मुनका-केडिया को मिली भारी जीत
: सिंहभूम चैंबर चुनाव में टीम मुनका-केडिया को मिली भारी जीत
Leave a Comment