Search

 
 
 

चांडिल : मणिपुर घटना के विरोध में आदिवासी समाज ने किया आक्रोश प्रदर्शन

 
Chandil (Dilip Kumar) : मणिपुर कांड को लेकर झारखंड के आदिवासी समाज में आक्रोश हैं. शनिवार को चांडिल चौक बाजार में संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन के बैनर तले मणिपुर में दो आदिवासी महिलाओं को सामुहिक दुष्कर्म करने के बाद निर्वस्त्र कर घुमाने और जारी हिंसा के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन किया. इस दौरान संगठन के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह और भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का पुतला दहन किया. सभी मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर वहां तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग कर रहे थे. प्रदर्शन के दौरान मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारबाजी की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-be-patient-even-in-adversity-this-is-the-reward-of-devotion-dr-sanjeev-krishna/">जमशेदपुर

: प्रतिकूलताओं में भी धैर्य बना रहे, यही भक्ति का प्रतिफल है : डॉ संजीव कृष्ण

राष्ट्रपति करें हस्तक्षेप

मौके पर संगठन के प्रवक्ता सुधीर किस्कू ने अपने बयान में कहा कि भाजपा शासित राज्यों में आदिवासियों के साथ आए दिन दुर्व्यवहार किया जा रहा है. मणिपुर में हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड मामले में मितैई समुदाय के लोग शामिल थे. सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में सभी दोषियों का चेहरा साफ-साफ दिख रहा है. प्रशासन सभी को चिन्हित कर फांसी की सजा तक पहुंचाने का काम जल्द करें. इस अवसर पर मानिक सिंह सरदार ने कहा कि मितैई समुदाय को मणिपुर के भाजपा सरकार का अंदर से समर्थन व संरक्षण मिला हुआ है. मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से अनुरोध है कि वे खुद मामले में हस्तक्षेप करें. आदिवासी समाज मणिपुर में शांति चाहती है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-74th-van-mahotsav-celebrated-in-basakutty-village-kharsawan-mla-participated/">किरीबुरू

: बासाकुट्टी गांव में मना 74वां वन महोत्सव, खरसावां विधायक हुए शामिल

कार्रवाई नहीं होने पर मणिपुर पहुंचेंगे आदिवासी

मणिपुर प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए संगठन के लोगों ने कहा कि अगर पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो झारखंड, बंगाल, ओड़िशा समेत देश के अन्य राज्यों के आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए मणिपुर पहुंचेंगे. इसका जिम्मेवार देश की भाजपा सरकार होगी. आक्रोश प्रदर्शन में श्यामल मार्डी, श्याम सिंह, जगदीश सरदार, डोमन बास्के, प्रकाश मार्डी, बैधनाथ टुडू, लक्षण सिंह, सुरेंदर सिंह, फणिभूषण सिंह, जनार्दन सिंह, भद्रू सिंह, रविंद्रनाथ सिंह, बबलू सोरेन, सुदामा हेंब्रम, राजू मुर्मू, पशुपति सिंह, रविंद्र सरदार, विजय मुर्मू समेत बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही