Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : गांगुडीह कॉलोनी में बाबा तिलका मांझी को दी गई श्रद्धांजलि

Chandil (Dilip Kumar)चांडिल प्रखंड के गांगुडीह पुनर्वास कालोनी में शनिवार को बाबा तिलका माझी का 273वीं जयंती पारंपरिक रूप से मनाई गई. मौके पर लोगों ने परंपरा के अनुसार सुबह बाबा तिलका माझी की प्रतिमा का शुद्धीकरण कर पूजा-अर्चना की गई. इस अवसर पर लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ईचागढ की विधायक सविता महतो भी शामिल हुईं और बाबा तिलका माझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. गांगुडीह पुनर्वास स्थल जयंती कार्यक्रम का आयोजन तिलका कल्याण समिति गांगुडीह, चांडिल की ओर से किया गया है. इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए गए. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%97%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a5%e0%a5%87/">हजारीबाग

: गहरी नींद में थे दो गार्ड, 200 मीटर पर काट डाले गए हरे-भरे पेड़

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा शमां 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Chandil-Tilka-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बाबा तिलका मांझी जयंती के अवसर पर शनिवार को दोपहर 12 बजे से जमीदारी एक ढोलिया नाच का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में तमाड़ प्रखंड के जामडीह की शिल्पी सोमवारी देवी व उस्ताद जगजीवन लोहरा ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. हिंदी-बांग्ला गीतों पर पारंपरिक जमीदारी नाच से सोमवारी देवी ने उपस्थित लोगों को खूब झुमाया. वहीं दिन के दो बजे से झारखंड झकास मेलोडी ऑर्केस्ट्रा में गायक राम मार्डी ने अपने गीताें से लोगों को झूमने पर मजबूर किया. इसके बाद झूमर संगीत का आयोजन किया गया. झूमर संगीत में पश्चिम बंगाल के खड़गपुर के अंजलि महतो ने अपने दल के सहयोगी कलाकरों के साथ झूमर गीतों पर उपस्थित लोगों को थिरकने पर मजबूर किया. बाबा तिलका माझी जयंती के अवसर पर मुर्गा पाड़ा का भी आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : घुसपैठियों">https://lagatar.in/kharge-came-to-travel-with-folded-hands-amidst-infiltrators-deepak-prakash/">घुसपैठियों

के बीच हाथ जोड़ो यात्रा करने आये खड़गे : दीपक प्रकाश 

महिलाओं के लिए होगा अलग आयोजन

तिलका कल्याण समिति गांगुडीह पुनर्वास स्थल, चांडिल की ओर से बाबा तिलका माझी जयंती के अवसर पर महिलाओं के लिए अलग से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. महिलाओं के लिए आयोजित हंडी फोड प्रतियोगिता में पुरस्कार के रूप में स्टील हंडी, बत्तक रेस में कढ़ाई व खुरानी, बैलून फोड़ में पीतल हंडी, मोमबत्ती रेस में टॉर्च, रस्सा कस्सी में छह पीस साड़ी, चम्मच रेस में बैग, मैजिक चेयर में पुरस्कार के रूप में चेयर दिया गया. इसके साथ ही महिला व पुरुषों के लिए होने वाली ओलचिकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसके अलावा बच्चों के लिए गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही