Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : शोक सभा आयोजित कर शिक्षा मंत्री को दी गई श्रद्धांजलि, सरकारी कार्यालयों में काम बंद

Chandil (Dilip Kumar) : राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय चांडिल में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद कार्यालय में काम काज बंद कर दिया गया. इसके साथ ही अनुमंडल क्षेत्र स्थित सभी सरकारी कार्यालय को बंद रखकर शोक जताया गया. झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो के असामयिक निधन से सूबे में शोक की लहर है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mla-laid-the-foundation-stone-of-culvert-construction-work/">चाईबासा

: विधायक ने किया पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास

मंत्री के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित

झारखंड सरकार ने मंत्री के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. इस दौरान राज्य में किसी प्रकार का राजकीय समारोह आदि आयोजित नहीं किया जाएगा. विदित हो कि झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाज के दौरान गुरुवार सुबह निधन हो गया. जगरनाथ महतो डुमरी विधानसभा से विधायक थे. बीते 14 मार्च को मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई थी. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उन्हें चेन्नई रेफर कर दिया गया था. शिक्षा मंत्री को एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था. जहां उनका इलाज चल रहा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही