Search

चांडिल : जननायक कर्पूरी ठाकुर को जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ प्रखंड के टीकर में मंगलवार को संयुक्त बिहार में तीन बार मुख्यमंत्री रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई. टीकर में स्थापित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर हरेलाल महतो ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जैसे समाज सुधारकों के संघर्ष और त्याग से दलित, पिछड़ों को समानता का अधिकार मिला है. कर्पूरी ठाकुर के संघर्षमय जीवन से साधारण लोग काफी प्रभावित हैं और उनके पदचिन्हों पर चलकर समाजसेवा कर रहे हैं. मौके पर मनोरंजन ठाकुर, कार्तिक नापित, श्यामापद नापित, कार्तिक नापित, गुरूदयाल शर्मा, दुर्योधन गोप, बलराम नापित, शक्तिपद महतो, मंटू नापित आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-in-the-meeting-of-bjp-state-working-committee-demand-for-holding-body-elections-within-6-months/">देवघर

: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 6 माह के भीतर निकाय चुनाव कराने की मांग

समाज के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

टीकर कर्पूरी चौक स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर नापित समाज के अलावा विभिन्न समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. नापित समाज के लोगों ने सुबह प्रतिमा पर पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया और उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की. मौके पर नाई समाज विकास समिति के सदस्यों ने भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp