: चाकुलिया में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
संविधान का करें अनुपालन : एसडीएम
alt="" width="750" height="375" /> कटिया स्थित बिरसा स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा ने कहा कि लोग देश को सशक्त, उन्नत और अग्रणी बनाने के लिए सभी को संविधान का अनुपालन करना होगा. आजाद होने के बाद देश को चलाने के लिए अपना संविधान और कानून की जरूरत पड़ी. भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की अगुवाई में देश का संविधान बना जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था. इसी दिन को देशवासी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं. उन्होंने लोगों से देश और अपने समाज के लिए समर्पित भाव से काम करने की अपील की. मौके पर चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी तालेश्वर रविदास, चांडिल अंचल पुलिस निरीक्षक पास्कल टोप्पो, चांडिल की प्रमुख अमला मुर्मू, उप प्रमुख रामकृष्ण महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार, अंचल अधिकारी प्रणव अम्बष्ट, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात समेत कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरकारी कर्मी व अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : NTTF">https://lagatar.in/principal-preeta-john-hoisted-the-flag-at-nttf/">NTTF
में धूमधाम से किया गया झंडोत्तोलन
चारों प्रखंडों में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
alt="" width="750" height="375" /> गणतंत्र दिवस के अवसर पर चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चांडिल, ईचागढ, नीमडीह व कुकडू प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय झंडा फहराया गया. प्रखंड मुख्यालयों के अलावा थाना, ओपी, सरकारी व गैर सरकारी स्कूल, कालेज, राजनीति दल व सामाजिक संगठनों के कार्यालय समेत अन्य स्थानों पर ध्वजारोहन किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय गान गाया गया और उपस्थित लोगों के बीच मिठाई आदि का वितरण किया. गणतंत्र दिवस के अवसर पर चांडिल डैम के नौका विहार स्थल में भी तिरंगा फहराया गया. [wpse_comments_template]

Leave a Comment