Search

 
 
 

चांडिल : बदहाल सड़क के कारण टूटकर दो हिस्सों में बंटा ट्रीप ट्रेलर

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल गोलचक्कर से बाजार जाने वाली बाईपास सड़क पर सोमवार को एक ट्रीप ट्रेलर बीच से टूटकर दो हिस्सों में बंट गया. बताया जाता है कि चांडिल गोलचक्कर से बाजार की ओर सामान लेकर जा रहा था. हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन बीच सड़क पर दो हिस्सों में बंटने के कारण आवागमन प्रभावित हुआ. उक्त बदहाल सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं घटती रहती हैं. खस्ताहाल सड़क के कारण लोग सरकार और जनप्रतिनिधियों को जमकर कोसते हैं. सड़क पर बने छोटे-बड़े गड्ढे राहगीरों की परेशानी का सबब बन गये हैं. नई बाईपास का कार्य प्रारंभ होने के बाद शुरू हुई बदहाली टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 के घोड़ानेगी के पास से चांडिल बाजार को बाईपास कर बनाई जा रही नई सड़क का कार्य प्रारंभ होने के बाद से पुरानी सड़क की बदहाली शुरू हो गई है. चांडिल गोलचक्कर से जामडीह तक उक्त सड़क पर लोग जान हथेली पर लेकर चलते हैं. जगह-जगह सड़क पर बने छोटे-बड़े गड्ढों के कारण वाहनों को रेंगते हुए चलना पड़ता है. वहीं बरसात होने पर सड़क कीचड़मय हो जाता है और धूप खिलने पर सड़क से उड़ती धूल से राहगीरों का चलना मुश्किल हो जाता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही