Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : एनएच-33 पर आपस में भिड़ा ट्रक और कंटेनर, चालक घायल

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर चांडिल थाना अंतर्गत चिलगु के समीप गुरुवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में एक चालक घायल हो गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चिलगु स्थित मां होटल के समीप टाटा की ओर से रांची की तरफ जा रहे ट्रक और विपरीत दिशा से जा रहे कंटेनर के बीच सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर जोरदार होने के कारण कंटेनर रोड के दूसरी तरफ जा गिरा. दुर्घटना में कंटेनर का चालक स्टेयरिंग और सीट के बीच बुरी तरह से फंस गया था. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-two-youths-injured-after-falling-from-bike-treatment-going-on-in-subdivision-hospital/">घाटशिला

: बाइक से गिरकर दो युवक घायल, अनुमंडल अस्पताल में चल रहा इलाज

थाना प्रभारी ने लिया स्थिति का जायजा

वहीं, दुर्घटना की आवाज सुनकर मां होटल के संचालक शेखर गांगुली घटनास्थल पर पहुंचे और अपने सहयोगियों के साथ कंटेनर में फंसे चालक को बाहर निकाला. घायल चालक को इलाज के लिए तत्काल चिलगु स्थित एक पॉलीक्लिनिक में भर्ती कराया गया. इसके बाद उन्होंने दुर्घटना की सूचना तत्काल चांडिल थाना प्रभारी को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. थाना प्रभारी ने घायल चालाक को बेहतर इलाज के लिए चांडिल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल भेजवाया. साथ ही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-footpath-shopkeepers-of-gamharia-market-protest-against-the-convenience-fee/">आदित्यपुर

: गम्हरिया बाजार के फुटपाथी दुकानदारों ने सुविधा शुल्क का किया विरोध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही