Search

 
 
 

चांडिल : सड़क किनारे नाली में घुसा ट्रक, कोई हताहत नहीं

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल बाजार बस स्टैंड के पास शुक्रवार की रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में घुस गया. ट्रक के नाली में घुसने के बाद करीब एक घंटा तक सड़क पर वाहनों का जाम लग गया था. काफी मशक्कत के बाद सड़क पर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से हाेने लगा. वहीं शनिवार की सुबह ट्रक को नाली से उठाकर गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया. बताया गया कि जिस स्थान पर ट्रक घुसा था वहां नाली काफी बहरा है. आए दिन उस स्थान पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं. चांडिलवासियों ने अनुमंडल पदाधिकारी को भी उक्त स्थान को दिखाते हुए समस्या का निदान करने की मांग की थी. बार-बार आग्रह करने के बाद भी समस्या का निदान नहीं होने के कारण लोगों में नाराजगी देखा जा रहा है. लोगों का कहना है कि उनके लिए ना प्रशासन है, ना जनप्रतिनिधि और ना सरकार. इसे भी पढ़ें : जातिगत">https://lagatar.in/koylanchal-is-decided-on-caste-basis-upper-caste-has-been-in-control-in-13-out-of-17-cases/">जातिगत

कसौटी पर कोयलांचल का तपना तय, 17 में 13 बार रहा है सवर्ण जाति का कब्जा

विधायक चला चुके हैं मुहिम

चांडिल में नाली समस्या को लेकर ईचागढ़ से निर्वाचित लगभग हर विधायक मुहिम चला चुके हैं, लेकिन किसी भी विधायक का मुहिम अंजाम तक नहीं पहुंच पाया. वर्तमान विधायक सविता महतो ने भी तामझाम के साथ नाली मरम्मति का काम शुरू करवाया था, जो वर्तमान में बंद है. इसके पूर्व पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो ने भी चांडिल बाजार में नाली निर्माण का काम नए सिरे से करवाना शुरू किया था. उनका मुहिम भी अधूरा ही रह गया. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/when-rahul-gandhi-gave-mysore-pak-to-tamil-nadu-chief-minister-mk-stalin-was-overwhelmed/">राहुल

गांधी ने दिया मैसूर पाक, तो अभिभूत हो गये तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन
वहीं पूर्व विधायक अरविंद सिंह भी नाली सफाई का काम समय-समय पर करवाते रहते थे, लेकिन चांडिल बाजार में नाली समस्या का निदान नहीं करवा सके थे. वहीं आम लोगों का यह भी कहना है कि नाली समस्या का एक कारण सड़क किनारे रहने वाले लोग भी है. कई लोग घर का सारा कूड़ा-कचड़ा नाली में भी डाल देते हैं. कई स्थानों में लोग अपने घर के सामने नाली को भरकर सड़क के बराबर कर दिए है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही